ब्रिटेन सरकार ने भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की, मिलेगी मुफ्त एंट्री और वर्क वीज़ा !

ब्रिटेन
ब्रिटेन सरकार ने बड़ी खुशखबरी  देते हुए भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की है। ब्रिटेन सरकार ने यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 सके तहत 3,000 भारतीय नागरिकों को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अवसर देने ।  इस स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया  बैलट (लॉटरी सिस्टम)के जरिए होगी, जो पूरी तरह से निःशुल्क है।  बैलट आवेदन  18 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे (IST) से 20 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे (IST) तक gov.uk पर खुलेगा। चयनित उम्मीदवारों को  वीज़ा आवेदन के लिए आमंत्रण मिलेगा, जिसके बाद वे UK में दो साल तक रह सकते हैं।  

क्या है  वीज़ा स्कीम?
यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम ब्रिटेन और भारत के बीच हुई एक द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत हर साल 3,000 भारतीय युवाओं को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति दी जाती है। इस वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए किसी नौकरी का ऑफर (स्पॉन्सर) होना जरूरी नहीं है। साल  2023 में इस स्कीम के तहत 2,100 भारतीय नागरिकों को वीज़ा जारी किया गया था।  इस साल 3,000 लोगों को यह अवसर मिलने वाला है।  
 
 भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन की योग्यता शर्तें
     उम्र 18 से 30 साल के बीच हो।  
     भारतीय नागरिक होना अनिवार्य।  
     कम से कम  £2,530 (लगभग ₹2,70,824) की सेविंग होनी जरूरी।
    यह रकम आवेदन से पहले 28 दिनों तक बैंक खाते में लगातार रहनी चाहिए।
    आवेदक के साथ कोई आश्रित (18 साल से कम उम्र का बच्चा) नहीं होना चाहिए।  
     जो लोग पहले से  यूथ मोबिलिटी स्कीम वीज़ा पर हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।  
    आवेदक के पास किसी भी क्षेत्र में  स्नातक या इससे अधिक योग्यता होनी चाहिए।  
     
 यूके के नागरिकों के लिए
     उनके पास  UK बैचलर डिग्री या इससे अधिक डिग्री होनी चाहिए।  
     आवेदन करने से पहले कम से कम ₹2,50,000 (30 दिनों तक) बैंक खाते में रखें ।   
     अन्य सभी योग्यता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।  

आवेदन की  प्रक्रिया  
 आवेदन के लिए gov.uk  की आधिकारिक वेबसाइट [gov.uk](https://www.gov.uk)  पर जाकर बैलट में भाग लेना होगा। बैलट निःशुल्क होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट डिटेल (स्कैन कॉपी सहित), फोन नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी।  

 बैलट की समय सीमा
     आवेदन 18 फरवरी 2025 (दोपहर 2:30 IST) से 20 फरवरी 2025 (दोपहर 2:30 IST) तक खुलेगा।  
     बैलट बंद होने के  दो हफ्ते के भीतर चयनित उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा सूचना दी जाएगी।
     बैलट पूरी तरह से रैंडम (लॉटरी सिस्टम) पर आधारित होगा।  
     केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वीज़ा आवेदन करने का मौका मिलेगा, जिन्हें बैलट में चुना जाएगा।  

बैलट में चयन होने के बाद क्या करना होगा?
– चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना मिलेगी  कि वे वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।  
– ईमेल मिलने के बाद 90 दिनों के अंदर ऑनलाइन वीज़ा आवेदन पूरा करना होगा।   
 – वीज़ा आवेदन के साथ बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और फोटो) जमा करनी होगी।
– वीज़ा के लिए आवेदन शुल्क और इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS) का भुगतान करना होगा।  
 
 वीज़ा मिलने के बाद
– वीज़ा प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार  दो साल तक UK में रह सकते हैं।
– इस दौरान वे  कोई भी नौकरी कर सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं या यात्रा कर सकते हैं।
– इस वीज़ा को  दो साल से अधिक के लिए रिन्यू नहीं किया जा सकता।
– दो साल पूरे होने के बाद उम्मीदवार को भारत वापस लौटना अनिवार्य होगा।

admin

Related Posts

पाकिस्तान पर नौसेना का बड़ा एक्शन होने ही वाला था, ऑपरेशन सिंदूर की कहानी आई सामने

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते…

विदेशी चंदा बिल पर संसद में बवाल, लोकसभा में हंगामे के बीच ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं वामदलों ने विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि एफसीआरए ईसाइयों, अल्पसंख्यकों और एनजीओ के खिलाफ है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ