एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी, दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान टकराया

नई दिल्ली 
एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइंस ने एक बयान में कहाकि विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसेक बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एयर इंडिया ने कहाकि विमान को खड़ा कर दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है।

यात्रियों को ठहराने का इंतजाम
एयरलाइंस के बयान में बताया गया है कि 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने के कारण रद्द कर दिया गया है। आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला। कंपनी ने आगे कहाकि वह यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने समेत समस्त इंतजाम कर रही है। एयर इंडिया ने कहाकि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की पेशकश भी की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

कई फ्लाइट्स हुई हैं रद्द
बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया बताया कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी। इसके अलावा इस दौरान तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित रहेंगी। इन फ्लाइट्स में विभिन्न देशों की उड़ानों के साथ-साथ कुछ डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है। अहमदाबाद में 12 जून को हुए घातक विमान हादसे के बाद व्यवधानों से जूझ रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहाकि इसका उद्देश्य कार्यक्रम स्थिरता बहाल करना और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है।

कहां तक पहुंची अहमदाबाद हादसे की जांच
उध अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में लगभग 270 लोगों की मौत के एक सप्ताह बाद जांचकर्ताओं ने सुराग तलाश लिए हैं। वहीं, सरकार ने कहाकि विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो यह तय करेगा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स को कहां ‘डिकोड’ किया जाए। विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की एक टीम ने 12 जून को हुए हादसे की जांच शुरू की है।

 

  • admin

    Related Posts

    बारिश और ओलों का कहर: राजस्थान, MP में अलर्ट, हरियाणा में सड़कों पर पानी, उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में…

    अमेरिकी आर्मी बेस में रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ के पास मंडराया संदिग्ध ड्रोन

    वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रूप में तबाही बरसा रही हैं. वहीं, …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा