मुकरने पर आरोपी को पुलिस ने MP से दबोचा, छत्तीसगढ़-गौरेला में शादी का झांसा देकर किया गर्भवती

गौरेला.

गौरेला पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दो सालों तक शारीरिक शोषण करने और युवती के गर्भवती होने पर शादी से मुकरने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के बुढार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले पीड़िता से मोबाइल से जान पहचान बनाई। फिर 2024 में शादी करने की बात कहते हुए गौरेला के अलग-अलग होटलों में लेजाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था।

दरअसल, मामला गौरेला थानाक्षेत्र के है, जहां पर रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने गौरेला थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने मध्यप्रदेश के बुढार में रहने वाले शिवम रजक से उसकी जान पहचान 2022 में एक शादी समारोह में हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर भी दिया। लगभग 6 माह तक दोनों में बातचीत हुई और उसके बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ शादी करने की बात कही और फिर युवक की ओर से 2024 जुलाई माह में युवती के साथ-साथ शादी करने की बात कहते हुए गौरेला क्षेत्र में स्थित होटलों में बुला-बुलाकर उंसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। 2024 जुलाई माह बीत जाने के बाद जब युवती-युवक को शादी की बात कहती तो वो टाल मटोल करने लगा। इस बीच युवती आरोपी से गर्भवती भी हो गई। उसके बाद भी युवक युवती को कोई संतोषजनक जनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार पीड़िता को जब लगने लगा कि उसके साथ शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया है तो वो गौरेला पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने भी तत्काल पीड़िता की शिकायत पर मध्यप्रदेश बुढार के रहने वाले शिवम रजक के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को बुढार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया हाईवे कॉरिडोर, रायपुर-बलौदाबाजार रोड होगा फोरलेन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रायपुर से बलौदा बाजार और सारंगढ़ तक जाने वाले यात्रियों को जाम से राहत मिल सकती है. रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण का डीपीआर तैयार कर लिया…

अब नक्सल प्रभावित नहीं रहा नेतानार.. जनता के दरवाजे तक पहुँच गयी डिजिटल सरकार-अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल