शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़ चार लाख रुपये ठगे

जांजगीर चांपा.

शिवरीनाराण थाना क्षेत्र के तुम्मा गांव निवासी कन्हैया लाल साहू के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई। उन्हें बताया गया कि झारखंड में एसईसीएल में ग्रेड- 3 के पद पर उनकी नौकरी लगवा दी जाएगी। नौकरी का झांसा देकर आरोपी भरत केवट ने उनसे रुपये ठग लिए।

पीड़ित कन्हैया लाल साहू ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भरत केवट को गिरफ्तार किया है। कन्हैया साहू ने छह सितंबर 2023 को मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि भरत केवट से उनकी पहले से पहचान है। भरत ने झारखंड के एसईसीएल में सहायक ग्रेड 3 में नौकरी दिलाने की बात कही। अधिकारीयों से अच्छी पकड़ा होने का झांसा देकर छह लाख रुपये लगने की बात कही। भरत केवट की बातों में आकर अलग-अलग किस्त में खाता और चेक के माध्यम से 4 लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद लंबे समय तक नौकरी को लेकर किसी प्रकार का लेटर नहीं आने पर ठगी होने की आशंका को लेकर भरत केवट से पैसा वापस मांगा। पैसा मांगने पर भरत आनाकानी करने लगा। शिकायत के बाद से शिवरीनाराण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान आरोपी भरत केवट को झारखंड में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, जिससे पकड़कर  जांजगीर चांपा लाया गया। धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और नकदी रकम दो लाख रुपये को बरामद किए।

admin

Related Posts

“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनका…

ग्रामीण विकास को नई गति, मुख्यमंत्री ने RSETI के स्वरोजगार मॉडल की सराहना की

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर  जिला प्रवास के दौरान 'ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान'  (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह