सतना की 11.57 एकड़ जमीन का मामला: हाईकोर्ट ने गोविंद नारायण सिंह की बिक्री को संदेहास्पद कहा

सतना 

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गोविन्द नारायण सिंह द्वारा अपने ही बेटे शिव बहादुर सिंह को बेची गई सतना की 11.57 एकड़ जमीन के स्वामित्व को संदेहास्पद माना है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि गोविन्द नारायण सिंह ने अपंजीकृत और अपर्याप्त स्टाम्प पर बनी सेल डीड के आधार पर विवादित जमीन बेची थी। ऐसे दस्तावेजों के आधार पर न तो जमीन का स्वामित्व मिलता है और न ही अस्थाई निषेधाज्ञा। हाईकोर्ट ने अधीनस्थ अपीलीय अदालत के उस आदेश को उचित निरूपित किया, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई अस्थायी रोक को निरस्त कर दिया गया था। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों की ओर से दायर याचिका निरस्त कर दी।

याचिकाकर्ता अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ निवासी नर्मदेश्वर प्रताप सिंह, रामेश्वर प्रताप सिंह और सतना निवासी माधवी सिंह की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि उनके पिता शिव बहादुर सिंह ने वर्ष 1992 में अपने पिता गोविन्द नारायण सिंह से अपंजीकृत सेल डीड के जरिए 11.57 एकड़ भूमि खरीदी थी। वह भूमि वर्षों से उनके कब्जे में है। इसी आधार पर स्थायी निषेधाज्ञा चाही गई। अधीनस्थ अदालत ने पांच फरवरी, 2025 को उनके पक्ष में अस्थायी निषेधाज्ञा दे दी थी।

विवादित जमीन के असली मालिक सेठ मनोहर लाल थे। मनोहर लाल की कथित पावर आफ अटार्नी के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री गोविन्द नारायण सिंह ने 11.57 एकड़ जमीन अपने बेटे शिव बहादुर सिंह को आठ दिसंबर, 1992 को बेची थी। वर्ष 1998 में जमीन का नामांतरण भी हुआ। ट्रायल कोर्ट द्वारा पांच फरवरी, 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को दी गई अस्थाई निषेधाज्ञा के विरुद्ध सेठ मनोहर लाल के वारिसों ने जिला अदालत में अपील दायर की। जिला अदालत ने 13 अक्तूबर 2025 को ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त करके अस्थाई निषेधाज्ञा हटा दी थी। इस पर यह मामले पूर्व मुख्यमंत्री गोविन्द नारायण सिंह के वारिसों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

admin

Related Posts

सेप्टिक टैंक में डरावनी खोज: टीकमगढ़ में पानी खाली किया तो सामने आई दो सगे भाईयों की लाशें

टीकमगढ़   टीकमगढ़ जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में गरकर डूबने से दो सगे भाईयों की मौत…

कलियासोत–भोज वेटलैंड मामला: एनजीटी ने प्रशासन को किया फटकार, अवैध कब्जे पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश

 भोपाल  कलियासोत जलाशय क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में ट्रिब्यूनल ने साफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 2 views
WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

क्रिकेट का नया चमत्कार! वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का वक्त, वर्ल्ड क्रिकेट में छाने को बेताब

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का नया चमत्कार! वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का वक्त, वर्ल्ड क्रिकेट में छाने को बेताब