टेरर मॉड्यूल का खुलासा: सुलेमान लश्कर का आतंकी, पाकिस्तानी साजिश में मुनीर की भूमिका उजागर

नई दिल्ली

पहलगाम अटैक के गुनहगारों का हिसाब हो गया. ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है. ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों में सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा भी शामिल है. वह पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड था. खुद उसने उन आतंकियों की पहचान की, जिसने अपने घर में शरम दी थी. जी हां, एनआईए यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले से अरेस्ट आतंकियों के मददगारों को कोट लखपत जेल से एनकाउंटर वाली जगह पर लाकर आतंकियों की पहचान की पुष्टि की. मददगारों ने कन्फर्म किया कि ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले वाले ही आतंकी थे. ये तीनों आतंकी पाकिस्तानी से आए थे.

दरअसल, पहलगाम अटैक के बाद एनआईए ने बशीर और परवेज को गिरफ्तार किया था. उनके ऊपर पहलगाम के टेररिस्ट्स को शरण देने का आरोप है. इन दोनों ने उन दोनों की हर संभव मदद की थी. उन्हीं दोनों आरोपियों यानी परवेज और बशीर ने तीनों मारे गए आतंकियों की पहचान की. उन्होंने बताया कि वे पहले उनके ढोक (अस्थायी आश्रय) में आए थे. सूत्रों ने पुष्टि की कि तीनों पाकिस्तानी नागरिक थे और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकवादी समूह का हिस्सा थे.

कैसे हुई आतंकियों की पहचान

मारे गए आतंकियों में से पहले की पहचान सुलेमान शाह के रूप में हुई है. उसे हाशिम मूसा के नाम से भी जाना जाता है. उसे बैसरन हमले यानी पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी बताया जाता है. दूसरे की पहचान जिब्रान के रूप में हुई है, जबकि तीसरे का नाम हमजा अफगानी बताया गया है. तीनों में से एक हुबैब ताहिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के खैगाला का निवासी है. उसकी पहचान असली नाम से की गई है. आतंकी सुलेमान पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व पैरा कमांडो था.

कैसा था ऑपरेशन महादेव

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन महादेव बहुत उच्च-सटीकता वाला ऑपरेशन था. काफी समय से आतंकियों पर निगरानी रखी गई और उन्हें ट्रैक किया गया. इसके बाद अंतिम हमले के लिए बलों को तैनात किया गया. अधिकारियों ने बताया कि पहचान की पुष्टि तस्वीरों और पिछले इनपुट्स के साथ की गई. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने मिलकर सोमवार को इस ऑपेरशन महादेव को अंजाम दिया.

सोमवार को ऑपेरशन महादेव

भारतीय सेना ने सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड और उसके दो करीबी सहयोगियों को श्रीनगर के जंगलों के बाहरी इलाके में एक उच्च-दांव मुठभेड़ में मार गिराया था. पहलगाम अटैक में 26 टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत लश्कर और जैश के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया.

admin

Related Posts

हीटवेव का अलर्ट, UP-MP में बढ़ी गर्मी; गोंदिया में ट्रैफिक सिग्नल बंद करने का निर्णय

 नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है. IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के…

उधमपुर बस हादसा: 15 लोगों की मौत, आंकड़ा बढ़ने की संभावना

उधमपुर  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस खाई में गिर गई है। इस भीषण हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई यात्री घायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 0 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 0 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी