31 जनवरी तक रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी

भोपाल

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर फरवरी से मौसम बदलेगा और 6 संभागों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है हालांकि कहीं कहीं कोहरा, बादल और बूंदाबंदी की स्थिति बन सकती है।

31 जनवरी तक रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, ऐसे में अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।30-31 जनवरी को बारिश के आसार नहीं है लेकिन ठंडक का अहसास होता रहेगा। 1 फरवरी को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में फिर बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है। ये मावठा रबी की फसल के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगा।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज बुधवार को करीब 15 जिलों में हल्की बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, सीहोर, पन्ना, राजगढ़, सिंगरौली, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

फरवरी में बादल बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने से हवा का रुख बदलेगा और बुधवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।वही 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

    वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और एक नया पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पश्चिमी ईरान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है।

    इससे आंशिक बादल छाने के साथ रात के तापमान में वृद्धि होगी।एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने से तीन फरवरी से कई जिलों में बादल छाने के साथ 6 से 7 संभागों में बारिश होने की संभावना है।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में जनसुनवाई पर सवाल, CS अनुराग जैन ने अधिकारियों को लगाई फटकार

भोपाल ये बात मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को कही। जैन की यह नाराजगी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडों…

ट्विशा केस: केस डायरी देखे बिना मिली थी राहत, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; गिरिबाला पर गिरफ्तारी का खतरा

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 0 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय