देश को विश्व-गुरू बनाने में शिक्षक की अहम भूमिका: शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि देश को विश्व-गुरू बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों के सहयोग के बगैर देश का विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में प्रशासनिक पदों की भर्ती शिक्षकों के माध्यम से होगी। प्रत्येक जिले में सीएम राइज स्कूलों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हुए राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन और राज्य स्तरीय गिजुभाई शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के 500 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिये प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि भोपाल में जल्द ही प्रदेश से शिक्षकों को आमंत्रित कर संवाद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने शिक्षकों के हितों को देखते हुए शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार दिया गया है। प्रदेश में राज्य सरकार 40 करोड़ रूपये की लागत से निरंतर विभिन्न सीएम राइज स्कूल भवनों का निर्माण कर रही है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय सुविधा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि सभी शिक्षक नियमित तौर पर समय पर स्कूल पहुँचे तो निश्चित ही हमारी शिक्षण व्यवस्था की तस्वीर बदलेगी और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांनतरण अनायास नहीं होंगे। शिक्षक जब किसी स्कूल में ज्यादा वक्त तक शिक्षण कार्य करेगा तभी वहाँ के विद्यार्थियों के बारे में जानकर उनकी कमजोरियों को दूर कर पायेगा। इस मौके पर स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में जनसुनवाई पर सवाल, CS अनुराग जैन ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    भोपाल ये बात मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को कही। जैन की यह नाराजगी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडों…

    ट्विशा केस: केस डायरी देखे बिना मिली थी राहत, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; गिरिबाला पर गिरफ्तारी का खतरा

    भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय