जय भानुशाली के साथ जापान में हैं तारा, लखनऊ में बैठी माही विज को सता रही बेटी की याद

मुंबई,

 टीवी अभिनेत्री माही विज इन दिनों लखनऊ में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वहीं उनके पति और बेटी तारा जापान में छुट्टियां मना रहे हैं।

जापान से जय भानुशाली ने बेटी तारा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। माही विज ने पोस्ट पर कमेंट कर बेटी के लिए अपना प्यार लुटाया है। माही विज ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि जल्द ही वह भी अपनी बेटी तारा से मिलने जापान जाएंगी। उन्हें बेटी की बहुत याद आती है।

माही विज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में बताया कि वह अपनी बेटी तारा और खुशी से लगभग 15 दिनों से दूर हैं। दोनों बेटियां जापान में छुट्टियां मना रही हैं। माही ने यह भी कहा कि तारा उनसे इतने लंबे समय तक कभी दूर नहीं रही। वह वह अपनी प्यारी बेटियों को गले लगाने के लिए बेताब हैं। वीडियो में माही ने यह भी बताया कि वह अपने बेटे राजवीर को मिस कर रही हैं जो फिलहाल मुंबई में है।

पिछले कुछ दिनों से माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।

इस वीडियो में भी माही ने अपने बच्चों से मिलने की बात की, लेकिन पति जय भानुशाली के बारे में कुछ नहीं कहा। इससे तलाक की अफवाहों को और बल मिलता है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी तलाक के विषय पर कुछ नहीं कहा है।

मगर दोनों के तलाक की खबरें इतनी वायरल हुईं कि लोग दोनों की पोस्ट पर कमेंट कर सवाल पूछने लगे। बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। राजवीर, खुशी और तारा की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।

admin

Related Posts

गुमनामी में खोया रामायण का अंगद: मुस्लिम कलाकार, जिसके आगे लंका के बलवान भी हुए बेबस

मुंबई रामानंद सागर का पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' जब कोविड में दोबारा टीवी पर आया तो इसने हलचल मचा दी। इसके पुनः प्रसारण के बाद से ही यह धारावाहिक कई कारणों…

प्यार या दिखावा? वैलेंटाइन डे पर सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट देने का किया दावा

नई दिल्ली सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है। जेल में बंद सुकेश के दावे पर अब तक जैकलीन की तरफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर