T20 World Cup 2026 ग्रुप लिस्ट: टीम इंडिया किन-किन टीमों से भिड़ेगी? पूरी डिटेल अंदर

नई दिल्ली
T20 World Cup 2026 के लिए ग्रुप लगभग फाइनल हो गए हैं। 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिनको 5-5 टीमों के ग्रुप में बांटा जाएगा। यही ग्रुपिंग फाइनल हो चुकी है, जिस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। मेजबान टीम इंडिया को आसान सा ग्रुप मिला है, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका को थोड़ा सा कठिन ग्रुप मिलने की संभावना है। इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान भी शामिल है। इससे साफ है कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक मैच जरूर होगा।
 
इंडिया और पाकिस्तान के अलावा क्रिकबज के मुताबिक इस ग्रुप में यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम है। सिर्फ इंडिया और पाकिस्तान ही इस ग्रुप में टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ रखा गया है, जबकि ओमान की टीम भी इसमें शामिल होगी। ये सभी टीमें टॉप 20 रैंकिंग की टीमें हैं। इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा सकता है। इसमें चार टेस्ट प्लेइंग नेशन हैं।

एक अन्य ग्रुप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश और नेपाल की टीम होगी। इस ग्रुप में तीन टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के ग्रुप में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीम है। इस ग्रुप में भी तीन टेस्ट प्लेइंग नेशन्स शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सीधे सुपर 8 में पहुंचेंगी। इसके बाद भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें जो टीमें टॉप 2 में रहेंगी। उनको फिर सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 15 फरवरी से दूसरे दौर के मुकाबले शुरू होने की संभावना है।

इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
भारत के मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंची तो फिर फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलंबो को भी एक सेमीफाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन उसके लिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करना होगा या फिर कम से कम श्रीलंका को सेमीफाइनल तक का सफर तय करना होगा।

T20 World Cup 2026 के लिए संभावित ग्रुप
ग्रुप ए) इंडिया, पाकिस्तान, USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स।
ग्रुप बी) ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।
ग्रुप सी) इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल।
ग्रुप डी) साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, UAE, कनाडा।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी