‘स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय सभ्यता-संस्कृति का विश्व में डंका बजाया’, राजस्थान-पाली में प्रभारी मंत्री खर्रा ने रोजगार उत्सव में सौंपे नियुक्ति पत्र

जयपुर।

प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय सभ्यता संस्कृति का विश्व धर्म सम्मेलन में डंका बजाया। उन्होंने कहा कि  सरकार ने उनकी जंयती को युवा महोत्सव के रूप में मनाते हुये युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण व  युवाओं को रोजगार प्रदान की दिशा में प्रयास कर रही है।स्वायत्त शासन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह रविवार को पाली जिला परिषद में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में आयोजित कार्यक्रम में  उपस्थित समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्य योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि हम सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर समारोह में मारवाड विधायक केसाराम चौधरी , सोजत विधायक शोभा चौहान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर से वर्चुअली दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से रोजगार उत्सव को सम्बोधित किया साथ विभिन योजनाओ व कार्यों का शिलान्यास और उद्वघाटन भी किया। जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी कोषाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में पुलिस विभाग के 112, चिकित्सा विभाग से 124, वित्त विभाग से 65 तथा शिक्षा विभाग से 6 कार्मिक सहित करीब ढाई सौ से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें