नियुक्ति पत्र पाकर कर्मयोगियों के खिले चेहरे, राजस्थान-जयपुर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित

जयपुर।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव रविवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवनियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र और बधाई संदेश सौंपे।

कार्यक्रम के तहत वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लगभग 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही, लगभग 31 हजार करोड रुपए के 76 हजार से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेशवासियों को विकास की सौगातें दी गई। राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत एवं विधायक सूरसागर श्री देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता में रविवार को जोधपुर के ​डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में वर्चुअली जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र देकर लाभान्वित किया। एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

नियुक्ति पत्र वितरित —
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम के तहत जोधपुर जिले में नव चयनित 519 युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों ने पांच नव नियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र देकर लाभान्वित किया। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 195, वित्त विभाग के 188 एवं गृह विभाग के 136 सहित कुल 519 नवनियुक्त कर्मयोगियो को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

लोकार्पण व शिलान्यास —
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जोधपुर जिले में राशि रूपये 311.73 करोड़ के 739 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नया SOP, अब लेपर्ड को पकड़ना पहली प्राथमिकता

जयपुर  राजस्थान में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच राज्य वन विभाग ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी लेपर्ड को 'आदमखोर' घोषित कर उसे…

हरियाणा में कपास संकट: कीट और लागत के डर से किसानों ने बदला फसल रुख

 ढिगावा मंडी  हरियाणा में कपास की खेती करने में किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं। मार्केट में अच्छा भाव मिलने के बावजूद भी किसानों का कपास से मोह भंग हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस