स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बताया- हिंदू धर्म ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के बारे में जो सोचेगा, वह सबके कल्याण का होगा

महाकुंभ नगर
आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के स्वामी अवधेशानंद गिरि ने प्रयागराज में शनिवार को गुरु गोरक्षनाथ अखाड़े में आयोजित 'योग की अलख' कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सबके लिए है और वह सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री योगी नाथ सम्प्रदाय के अध्यक्ष हैं। इसलिए वह अपने निजी पूजा-पाठ और उपासना में थे, उन्होंने सभी संतों को भी बुलाया था। वह बड़े संवेदनशील हैं और उनमें प्रायः एक अद्भुत उपासक के दर्शन होते रहते हैं। मेले की प्रत्येक व्यवस्था के प्रति उनकी जागरूकता, मेला सुचारू रूप से चलता रहे और किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए उनकी प्रतिबद्धता को मेरा साधुवाद है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं योगी जी के उस संकल्प की भी प्रशंसा करना चाहूंगा कि मेले में आने वाले न केवल देश के, बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो, उन्हें बहुत अच्छा अनुभव मिले।" प्रयागराज महाकुंभ में हिंदू कोड ऑफ कंडक्ट की औपचारिक लॉन्चिंग के अवसर पर उन्होंने कहा, "इस पर चर्चा हो रही है। लेकिन ध्यान देने की बात है कि हिंदू धर्म सबके लिए है। हिंदू धर्म अगर कोड ऑफ कंडक्ट के बारे में सोचेगा तो वह उसमें सबके कल्याण के विषय में भी सोचेगा।"

ज्ञात हो कि इस सनातनी कोड को काशी विद्वत परिषद ने तैयार किया है, जिसमें बताया गया है कि सनातन को मानने वाले लोग अपने जीवन और परंपराओं का निर्वहन कैसे करें। महाकुंभ में हिंदू कोड ऑफ कंडक्ट पर चर्चा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद कर रहा है, जिसमें सभी वरिष्ठ साधु-संतों की भागीदारी है।

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सीएम योगी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की और लिखा, "भारत की कालजयी मृत्युञ्जयी सनातन वैदिक संस्कृति की दिव्य अप्रतिम अभिव्यक्ति महाकुंभ प्रयागराज में आज गुरु गोरक्षनाथ अखाड़े में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी सहित हिंदू धर्म आचार्य सभा के पदाधिकारियों एवं देश के अनेक शीर्षस्थ संतों-योगेश्वरों के साथ अखिल भारतीय योगी महासभा द्वारा आयोजित 'योग की अलख' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आह्लादित हूं। योगी आदित्यनाथ जी ने कुंभ में जो व्यवस्थाएं की हैं, अद्भुत एवं अप्रतिम हैं, उनके नेतृत्व में भारतीय संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्य और आध्यात्मिकता सर्वथा सुरक्षित है।"

  • admin

    Related Posts

    निगम की 13,500 से अधिक बसों को वीएलटीडी से जोड़ा गया

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करती आ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क…

    कहीं वाद्य यंत्र, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तो कहीं योग की मुद्राओं की तर्ज पर संवारे जाएंगे डिवाइडर

    गोरखपुर स्मार्ट सिटी गोरखपुर में सड़कों को चौड़ा करने के बाद योगी सरकार उनके सौंदर्य को निखारने की पहल कर रही है। गोरखपुर के मुख्य मार्ग अब नई आभा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस