हाईकोर्ट एडवोकेट की संदिग्ध मौत: अरपा नदी में मिला शव, जांच जारी

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास तैरता हुआ शव मिला. मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में रहते थे. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है.

जानकारी के अनुसार रोज की तरह बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था. कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. युवकों से जानकारी लेकर पुलिस ने लाश बाहर निकालने की कवायद शुरू की. देर रात एसडीआरएफ टीम ने भारी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाला. मृतक की पहचान हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि मूलतः भाटापारा के रहने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों में मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे. गुरुवार की रात वे अपने-एक दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे. उसके बाद रात 12 बजे से उनकी कार अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी. उक्त कार को लावारिस हालत में खड़ी देख कुछ लोगों ने को सूचना दी, रात तीन बजे पुलिस कार को उठाकर थाने ले गई. इधर अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई. अरपा में लाश दिखने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई. अरपा में लाश उस स्थान के नीचे दिखी, जिस स्थान पर पुल के ऊपर कार खड़ी थी. प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों के गुजरात भ्रमण पर आधारित सु निशा द्विवेदी की पुस्तक

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय के सभा कक्ष में युवा पत्रकार सु निशा द्विवेदी की पुस्तक 'मोदी के राज्य से लौटकर' का विमोचन…

प्रकृति और पर्यटन का संगम, धमनी गांव में ईको-टूरिज्म को मिल रही रफ्तार

रायपुर शुरू हुई नौकाविहार सुविधा प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया