प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड का खुलासा करने वाले नगर निगम के निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह की मौत

इंदौर

दो साल पहले मध्य प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड के फरियादी रहे इंदौर नगर निगम के पूर्व सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह की रीवा में मौत हो गई। उनका शव रीवा स्थित उनके पैतृक निवास के कमरे में मिला। उनकी मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हरभजन सिंह की पत्नी अपने बेटे के साथ दूसरे शहर में रहती हैं। उन्हें भी सूचना दे दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। बता दें, हरभजन सिंह की शिकायत पर प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड का खुलासा इंदौर पुलिस ने किया था। मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार हुई थीं। हरभजन ने शिकायत में कहा था कि महिलाएं उन्हें वीडियो रिकॉर्डिंग के नाम पर ब्लैक मेल कर रही हैं। बाद में पुलिस ने भोपाल और इंदौर से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की थी

बाद में एक आरोपी महिला ने हरभजन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद हरभजन पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर दिया था। इसके बाद हरभजन को निलंबित कर दिया था और उनका मुख्यालय रीवा कर दिया गया। निलंबन के कुछ दिनों तक हरभजन सिंह इंदौर में ग्रेटर कैलाश मार्ग पर रहे। फिर वे रीवा स्थित अपने पैतृक निवास पर रहने चले गए थे।

मध्य प्रदेश के हनीट्रैप कांड क्या था

क्या है सीडी कांड
महिला ने नौकरी दिलाने के बहाने एक 18 साल की छात्रा से इंजीनियर की दोस्ती करवा दी। इसके बाद फिर होटल में छात्रा ने मोबाइल फोन से इंजीनियर और महिला के सेक्स वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद छात्रा, ने महिला और इंजीनियर को ब्लैकमेल किया। यह सिलसिला 8 महीने चला। परेशान इंजीनियर पुलिस के पास चला गया। पुलिस ने इंजीनियर से फोन करवाया और महिला को 50 लाख रुपये लेने इंदौर बुलाया। 17 अक्टूबर 2019 को महिला कार में छात्रा के साथ पहुंची। वहीं, पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस के आगे महिलाएं टूट गई और भोपाल की कुछ अन्य युवतियों के नाम उगल दिया। इंदौर एटीएस की टीम भोपाल पहुंची और भोपाल पुलिस की मदद से मिनाल रेसीडेंसी, रेवेरा टाउनशिप, कोटरा से तीन अलग-अलग महिलाओं को हिरासत में लिया। इन महिलाओं के नाम 29 वर्षीय आरती दयाल, श्वेता स्वपनिल जैन, श्वेता विजय जैन। यही मुख्य किरदार थीं। 18 अक्टूबर को 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में पांच महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। जो हनीट्रैप के जरिए अधिकारी, नेता, कारोबारी और रसूखदारों को फंसा कर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी कई पुलिस अफसरों को तबादला भी किया गया। कमलनाथ सरकार ने अपने पसंद के अधिकारियों से गोपनीय जांच कराई।

किसकी-किसकी सेक्स सीडी? कई रसूखदारों हुए बेपर्दा
हनीट्रैप गैंग ने ब्लैकमेलिंग करके करोड़ों रुपए जमा किए। इनके पास 100 से अधिक सेक्स वीडियो मिले। जिनमें 20 से ज्यादा IAS, IPS अफसरों के साथ नेताओं के भी वीडियो हैं। इन महिलाओं ने एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो मंत्री, तीन पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, 14 IAS अफसर, 9 IPS अफसरों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि इनमें से एक—दो नेताओं और दो अफसरों के वीडियो ही लीक हुए।

वीडियो किसके पास?
समय बीतने के साथ मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई। शिवराज पुन: सरकार में आए। भाजपा नेता लगातार आरोप लगाते हैं कि कमलनाथ ने सेक्स सीडी और अश्लील वीडियो की सीडी खुद के पास सुरक्षित रखी है। जबकि कमलनाथ ने इसे महज झूठा आरोप करार दिया।

एक सांसद ने की थी आत्महत्या की कोशिश
अश्लील सीडी में अपना वीडियो देखकर एक पूर्व सांसद सदमे में आ गये थे। बाद में पार्टी ने उनका टिकट की काट दिया। एक पूर्व मंत्री का वीडियो भी वायरल हुआ था, बाद में कोरोना में उनका देहांत हो गया। एक पूर्व मुख्यमंत्री भी लपेटे में आए थे, जिनका देहांत हो चुका है।

मंत्रियों के संपर्क में ऐसे आई महिला
महिला भोपाल के बेहद पॉश इलाके रिवेरा टाउन में रहती थी। वह रसूख झाड़ने के लिए एक विधायक के घर में 35 हजार रुपये महीने के किराये पर रहती थी। इस कॉलोनी में पूर्व मंत्रियों और तत्कालीन कमलनाथ सरकार के मंत्री और विधायकों के भी घर हैं। महिला यहीं से साजिश रचती थी। इसलिए नेता उसके जाल में आसानी से फंस गए। जिस बंगल मे ये महिला रहती थी, उसे एक पूर्व मुख्यमंत्री ने उसे दिलवाया था। ब्लेकमैलर महिला साल 2013 में ही एक बड़ी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन विधानसभा चुनाव से ऐन पहले खुद के ड्राइवर के साथ ही उसका एक अश्लील वीडियो भी वायरल हो गया। यहीं से उसका सपना चौपट हो गया।

क्या कमल नाथ के पास वीडियो हैं?
सरकार से बाहर होने के बाद एक बार कमल नाथ ने हनी ट्रैप की पेन ड्राइव अपने पास होने का दावा किया था। इस दावे के बाद एसआईटी सक्रिय हो गई थी एसआईटी ने कमल नाथ को नोटिस देकर जांच में सहयोग देने की अपील की थी और पैन ड्राइव भी मांगी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में कमल नाथ ने कहा था कि भाजपा ओछी राजनीति कर रही है, मेरे पास कोई पैन ड्राइव नहीं है। कई बार भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ के पास एक पैन ड्राइव है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के सेक्स वीडियो हैं।

भाजपा ने क्यों नहीं कराई जांच
प्रदेश में भाजपा की सरकार के आने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसा दावा किया जाता है कि इस सेक्स सीडी में अधिकतर वीडियो भाजपा नेताओं के हैं, इसलिए भाजपा सरकार जांच आगे नहीं बढ़वा रही है। वर्तमान में कांग्रेस के मीडिया विभाग के चैयरमैन और तत्कालीन कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा था कि हनी ट्रैप से संबंधित सभी दस्तावेज़ सरकार के पास हैं। इस मामले में सभी नेता भाजपा के हैं और अगर सरकार चाहती है उनका शिकार करना तो सही समय में इसे कांग्रेस द्वारा सामने ला दिया जाएगा।

वीडी शर्मा ने उठाया था सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कमल नाथ पर सवाल किया था कि आख़िर 'उनके पास सीडी आई कैसे? इसकी जांच की जानी चाहिये। वर्तमान समय में भी सेक्स सीडी मामले में शर्मा ही कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हमलावर दिख रहे हैं।

ऐसे बनाते थे सेक्स वीडियो
हनीट्रैप कांड की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन अफसर और नेताओं से आरती की दोस्ती करवाती थी। बाद में आरती उन्हें अपने जाल में फंसा कर वीडियो बना लेती। फिर श्वेता के इशारे पर रुपये वसूलने का काम होता था। श्वेता स्वप्निल जैन (48), श्वेता विजय जैन (39), आरती दयाल (29), मोनिका यादव (19), बरखा सोनी (34) इस पूरे मामले में मुख्य किरदार थे।

 

admin

Related Posts

युवती से बदला लेने की घिनौनी कोशिश, एडिटेड न्यूड फोटो फैलाने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

इंदौर   इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिविल इंजीनियर व डाटा एनालिस्ट का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. वह सनकी आशिक की तरह गंदी हरकतें कर रहा था. उसने…

मैहर स्कूल मामला: बच्चों को कागज पर मिड डे मील परोसने पर प्राचार्य निलंबित

मैहर मध्यप्रदेश में मैहर जिले के शासकीय हाई स्कूल भटिगवां में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर बच्चों को थाली की जगह रद्दी कागज पर मिड-डे मील परोसने के शर्मनाक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

कप्तानी हटने के बाद बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन भी बदली, तीसरे नंबर पर सलमान का दबदबा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
कप्तानी हटने के बाद बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन भी बदली, तीसरे नंबर पर सलमान का दबदबा

सैमसन के पास खुद को साबित करने का अंतिम मौका, क्या टीम इंडिया में लौटेंगे ईशान और अक्षर?

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
सैमसन के पास खुद को साबित करने का अंतिम मौका, क्या टीम इंडिया में लौटेंगे ईशान और अक्षर?

खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

इंग्लैंड बन सकता है विलेन! U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण हुआ उलझा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 2 views
इंग्लैंड बन सकता है विलेन! U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण हुआ उलझा