‘नागिन’ ने मारी बाजी, TRP में टॉप पर; तारक मेहता की पोपटलाल शादी फीकी पड़ी

मुंबई 
बार्क के तीसरे हफ्ते की TRP रेटिंग्स सामने आ गई हैं. हर हफ्ते की तरह, इस बार भी लिस्ट में कई बदलाव देखे गए हैं. जो शो पिछले हफ्ते टीआरपी के मामले में पिछड़ रहे थे, वो इस हफ्ते छाए हैं. दर्शकों को एकता कपूर के सीरियल्स बेहद पसंद आ रहे हैं.

टॉप पर पहुंचा 'नागिन 7', 'क्योंकि सास भी…' का क्या है हाल?

टीवी पर एकता कपूर के दोनों सीरियल्स 'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का राज दिखा है. पिछले हफ्ते जहां नागिन तीसरे नंबर पर थी, अब नंबर 1 पर पहुंच गई है. वहीं 'क्योंकि सास भी…' नंबर 1 से फिसलकर नंबर 2 पर आ गया है. इसी बीच 'अनुपमा' भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कायम रहा है. 

'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी…' में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. जबसे टीवी पर तुलसी और नागिन की वापसी हुई है, ऑडियंस की बेताबी उन्हें देखने के लिए नजर आई है. हालांकि 'अनुपमा' शो जो एक समय पर नंबर 1 पोजिशन पर जमा हुआ बैठा था, अब वो दूसरे या तीसरे स्थान पर ही खिसक रहा है. माना जा सकता है कि शो का चार्म पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है. 

वहीं टॉप 5 की रेस में 'तुम से तुम तक' और 'वसुधा' जैसे शोज का डंका बजा हुआ है. ये शोज लगातार टीआरपी की रेस में अपना दम दिखा रहे हैं. हालांकि टॉप 10 में इस हफ्ते एक बड़ा उलटफेर देखने मिला है. सीरियल 'गंगा माई की बिटिया' 6वें स्थान पर रहा, वहीं 'उड़ने की आशा' ने 7वें स्थान पर अपनी जगह बनाई. पिछले हफ्ते 9वें स्थान पर रहा 'लाफ्टर शेफ' इस हफ्ते 8वें पर रहा. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते 9वें स्थान पर जा गिरा, जबकि पिछले हफ्ते ये शो 7वें स्थान पर था.

नहीं चला पोपटलाल की शादी का ट्रैक

सीरियल 'तारक मेहला का उल्टा चश्मा' ने इस हफ्ते सबसे निराशा जनक परफॉर्म किया है. पिछले हफ्ते जो शो 11वें स्थान पर था, इस बार 12वें पर जा गिरा है. शो की टीआरपी हर दिन गिरती दिख रही है. इन दिनों सीरियल में पोपटलाल की शादी का ट्रैक चल रहा था. उम्मीद की जा रही थी कि ये कहानी शो की टीआरपी को बढ़ाने में मदद करेगी. लेकिन अफसोस ना पोपटलाल की शादी हो पाई, ना शो की टीआरपी में इजाफा हुआ. 

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस