सुनिता जाट की प्रेरक कहानी: प्रेग्नेंसी और कठिनाइयों के बीच UPSC में किया रिकॉर्ड

भीलवाड़ा 

एक छोटे से गांव की लड़की, जहां बेटियों की पढ़ाई पर सवाल उठाए जाते हैं और कम उम्र में उनकी शादी कर दी जाती है, वहीं से निकलकर एक लड़की ने इतिहास रच दिया. हालात ने उसे बार-बार तोड़ा, लेकिन उसने हर बार खुद को संभाला. पिता ने जिस बेटी को नाजों से पाला था, पति ने उसे घर से निकाल दिया. दो बार डिप्रेशन में चली गईं. लेकिन सुनीता जाट (Sunita Jat) ने हार नहीं मानी. कठिन हालातों से लड़ते-लड़ते आखिर वह वह मुकाम हासिल कर लिया, जो लाखों लोगों का सपना होता है. 

गांव में पढ़ाई के लिए नहीं था स्कूल 

सुनीता राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सुवाणा गांव की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से हुई थी. 12वीं की पढ़ाई भीलवाड़ा जिले से हुई. 12वीं के बाद सुनीता ने मेडिकल की पढ़ाई करने का फैसला किया. लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत थी कि मेडिकल के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें.

पिता ने पढ़ाई के लिए भेजा कोटा 

सुनीता अपने एक इंटरव्यू में बताती हैं कि वे ऐसे जगह से हैं जहां बहुत कम उम्र में लड़कियों की शादी कर दी जाती है और उनकी शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता है. ऐसे में जब सुनीता ने अपने पिता से कोचिंग के लिए कोटा जाने की इच्छा जताई तो उनके पिता ने बिना गांव वालों की सुने, उन्हें कोचिंग के लिए कोटा भेजा. 

MBBS में लिया एडमिशन 

सुनीता बताती हैं कि वो अपने गांव से भीलवाड़ा जिले में पढ़ाई के लिए जाने वाली पहली लड़की थीं. फिर सुनीता की तैयारी शुरू हुई और उन्होंने AIPMT में AIR 27वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की. इसके बाद उनका एडमिशन मेडिकल कोर्स के लिए होगा. 

पिता की मौत से पूरी तरह टूट गई थीं सुनीता 

सुनीता बताती हैं कि सबकुछ अच्छा चल रहा था, MBBS फाइनल ईयर से ही मैंने मेडिकल पीजी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी. लेकिन परीक्षा से एक महीने पहले उनके पिता इस दुनिया से गुजर गए. ऐसे में सुनीता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया. वे डिप्रेशन में चली गईं थी. हालांकि, अपने शिक्षकों को कहने पर उन्होंने किसी तरह परीक्षा दी. परीक्षा में AIR 30 हासिल किया.

काम करने की जताई इच्छा तो पति ने छोड़ा

पीजी मेडिकल की पढ़ाई के दौरान सुनीता को पता चला कि UPSC के जरिए भी मेडिकल ऑफिसर बनते हैं. ऐसे में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की. लेकिन घर वालों ने उनकी शादी फिक्स कर दी. शादी हुई तो पति ने वादा किया कि पढ़ने और काम करने की पूरी छूट रहेगी. लेकिन जब सुनीता ने UPSC का पहला अटेंप्ट दिया और वो असफल रहीं तो परिवार वालों ने साथ छोड़ दिया. इस बीच सुनीता प्रेगनेंट हो गईं. फिर पति और परिवार वाले घर बैठने का दबाव बनाने लगे. अंत में उन्होंने सुनीता को छोड़ दिया. 

लोग देते थे ताना

एक सिंगल मां की जिम्मेदारी निभाना, तलाक के लिए कोर्ट के चक्कर लगाना और इन सब के बीच UPSC की परीक्षा. अपने बच्चे को जन्म देने के दौरान कई बार सुनीता के मन में ख्याल आया कि इससे बेहतर तो वे मर ही गई होतीं. लेकिन उनकी मां ने ऐसे समय में सहारा दिया. उन्हें तैयारी करने के लिए प्रेरित किया. सुनीता और उनके परिवार वालों ने शादी टूट जाने के बाद लोगों के कई ताने सुने. लेकिन इन सब बातों की परवाह किए बिना सुनीता ने खुद को लक्ष्य से भटकने नहीं दिया और आखिरकार 2025 में UPSC CMS 23वीं रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर बन गईं.

सेलेक्शन होने पर फूट-फूटकर रोईं

सुनीता बताती हैं कि जब इंटरव्यू (UPSC Interview) का रिजल्ट आया था तब वे जयपुर के प्रसिद्ध मंदिर गोविंद देव जी में थीं. उन्होंने जब रिजल्ट देखा तो वे रो पड़ीं. यूपीएससी या ऐसी अन्य परीक्षा की तैयारी करने वाली अन्य लड़िकयों से सुनीता ने कहा कि अपने कंफर्टजोन से बाहर निकलें और हर चुनौती का सामना करना सीखें. उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता को दिया. 

admin

Related Posts

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 28 मई तक कर सकेंगे चेक

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर-की एग्जाम के अगले दिन ही जारी हो गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने 21 मई को लेखपाल की दोनों शिफ्टों में एग्जाम दिया…

19वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

देश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के जरिए 51 हजार युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस