फसलों की सिंचाई, पेयजल के लिए सहेजा जा सकेगा पर्याप्त पानी

जल गंगा संवर्धन अभियान-2025

बुंदेलखंड की प्यास बुझाएंगे अमृत सरोवर और खेत तालाब

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मेगा प्रोजेक्ट से सागर संभाग को मिलेगा लाभ

फसलों की सिंचाई, पेयजल के लिए सहेजा जा सकेगा पर्याप्त पानी

भोपाल

जल गंगा संवर्धन अभियान लंबे समय से सूखा, जल संकट और पलायन का दंश झेल रहे बुंदेलखंड के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सौगात केन-बेतवा रिवर-लिंक परियोजना का बुंदेलखंड में शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान से हो रहे जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है। यहां के किसानों को आने वाले समय में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा, साथ ही भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। यह संभव होगा अंचल में बनाए जा रहे 8 हजार से अधिक खेत-तालाब और 128 से अधिक अमृत सरोवरों के निर्माण से। इन जल संरचनाओं के पूर्ण होने से वर्षा जल सहेजा जा सकेगा। इससे अंचल के निवासियों को हर मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता बनी रहेगी, साथ ही भूजल स्तर भी बढ़ेगा। पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता रहने से यहां के लोग मछली पालन और सब्जी की खेती भी कर सकेंगे।

बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सागर संभाग के सागर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, छतरपुर और दमोह जिलों में खेत-तालाब और अमृत सरोवरों का निर्माण करा रहा है। अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में 972, दमोह में 1377, निवाड़ी में 408, सागर में 2298, पन्ना में 1421, छतरपुर में 1677 खेत-तालाब बनाए जा रहे हैं। साथ ही पन्ना में 17, छतरपुर में 37, टीकमगढ़ में 16, दमोह में 23, निवाड़ी में 11 और सागर में 33 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

मंदिर परिसरों की जल संरचनाओं में साफ-सफाई

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की छतरपुर जिले में गौरिहार इकाई ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खामिनखेड़ा गांव में स्थानीय निवासियों के सहयोग से बिहारी तालाब की साफ सफाई की। ग्राम पंचायत निधौली में पूरन तालाब और हनुमान मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की गई। संस्था के सदस्यों ने ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं जलाशयों को संरक्षित रखने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामवासियों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने खेत की मेड़ अथवा खाली पड़ी जमीन पर पेड़ लगा कर पृथ्वी को हरा भरा बनानवे में सहयोग की शपथ भी दिलाई गई।

 

admin

Related Posts

आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय जिला आयुष विंग का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का…

मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

भोपाल  मुख्य सचिव  अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक  इशान हैडन ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में ड्रोन इको-सिस्टम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया