‘राज उन्नति’ बैठक में सख्त निर्देश, अधिकारियों की बढ़ी जवाबदेही

 जयपुर

राजस्थान की भजनलाल सरकार विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी नहीं चाहती है. ऐसे में अब प्रदेश के अधिकारी-पदाधिकारी और कर्मचारी सभी नपेंगे. राजस्थान में विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ कर दिया है कि तय समय पर काम नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है. मुख्यमंत्री कार्यालय में आज ‘राज उन्नति' की चौथी बैठक में प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए.

शुक्रवार (24 अप्रैल) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘राज उन्नति' की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में राज्य सरकार की चयनित परियोजनाओं, विभिन्न कार्यक्रमों और परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा में पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि कार्यों में देरी या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए. साथ ही, जहां भी ढिलाई सामने आए, वहां सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए.

‘राज उन्नति' कार्यक्रम के जरिए कार्यों की मॉनिटरिंग
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं और परिवेदनाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे. ‘राज उन्नति' कार्यक्रम के जरिए सरकार अब विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को और सख्त करने के संकेत दे रही है.

admin

Related Posts

50 बाल विवाह पर लगी रोक, बच्चियों ने कहा- हमें पढ़ना है, शादी नहीं करनी

  बूंदी राजस्थान के बूंदी जिले में मासूम बचपन को कुचलने की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. यहां नीम का खेड़ा गांव में 10 से 13 साल की 7…

अनजान कॉल से रहें सतर्क, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच और जारी की चेतावनी

अजमेर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में अजमेर के एक शख्स ने 3.50 लाख रुपए से भी ज्यादा की रकम गंवा दी. एक अज्ञात नंबर से आए फोन कॉल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल