विकास के नाम पर वृक्षों की हत्या बंद हो, प्रदर्शनकारियों ने सरकार और निगम से की कार्रवाई की मांग

भोपाल

भोपाल के अयोध्या नगर मुख्य मार्ग पर हजारों हरे-भरे पेड़ों की कटाई के विरोध में रविवार को पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार और नगर निगम के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जताते हुए पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “वृक्ष हत्या बंद करो”, “हरियाली बचाओ-भोपाल बचाओ” और “पेड़ बचेंगे तो जीवन बचेगा” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विकास कार्यों के नाम पर शहर की हरियाली समाप्त की जा रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन पर गंभीर असर पड़ेगा।

इस आंदोलन में पर्यावरण प्रेमी उमा शंकर तिवारी, प्रदीप मोनू सक्सेना, भाई दीपक गुप्ता, भाई अभिनव मुकेश यादव, एकजोट सिंह, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक और समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने कटे हुए वृक्षों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अयोध्या नगर मुख्य मार्ग पर काटे गए पेड़ केवल लकड़ी नहीं थे, बल्कि शहर के “फेफड़े” थे, जो लोगों को स्वच्छ हवा और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते थे। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह अंधाधुंध पेड़ों की कटाई जारी रही तो आने वाले समय में शहर को भीषण गर्मी और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांग की कि पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, काटे गए प्रत्येक पेड़ के बदले कम से कम 10 नए पौधे लगाए जाएं और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

पर्यावरण प्रेमी उमा शंकर तिवारी और प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि यह आंदोलन केवल पेड़ों को बचाने का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संघर्ष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और नगर निगम ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

admin

Related Posts

आम जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने प्रशासन को निर्देश

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, अधोसंरचना विकास एवं मानव संसाधन संबंधी विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य…

कोविड अवधि को छोड़कर विगत 10 वर्षों में सर्वाधिक हुआ गेहूं उपार्जन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का उपार्जन हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा