शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी को लगा झटका, US-China तनाव ने गिराए ये 10 शेयर

मुंबई 

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई. डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर 100% टैरिफ के ऐलान का असर एशियाई शेयर बाजारों के साथ ही भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां ओपनिंग के बाद कुछ ही मिनटों में 400 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 120 अंक के आस-पास की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबारी में Tata Motors से लेकर Go-Digit तक के शेयर सबसे ज्यादा बिखरे हुए नजर आए. 

विदेशों से मिल रहे थे खराब संकेत 
शेयर मार्केट में कारोबार की खराब शुरुआत के संकेत पहले ही विदेशी बाजारों से मिल रहे थे. दरअसल, चीन पर 100% ट्रंप टैरिफ के ऐलान के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में जब कारोबार शुरू हुआ, तो जापान से लेकर हांगकांग और साउथ कोरिया तक के मार्केट क्रैश नजर आए.  शुरुआती कारोबार में Nikkei 491.64 अंक लेकर 48.088.80 पर, हांगकांग का Hang Seng 534.33 अंक फिसलकर 25,756 पर, तो साउथ कोरिया के KOSPI 38.31 अंक टूटकर 3,572.29 पर कारोबार कर रहा था. अन्य एशियाई बाजारों में भी तेजी गिरावट देखने को मिली थी.

खुलते ही बुरी तरह फिसले इंडेक्स
सोमवार को शेयर बाजार ओपन होने के साथ ही दोनों इंडेक्स बुरी तरह फिसलकर खुले और फिर टूटते ही चले गए. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 82,500.82 की तुलना में टूटकर रेड जोन में खुला और खुलने के बाद 82,049 तक फिसल गया. इसी तरह एनएसई का निफ्टी-50 ने भी लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की. इस इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 25,285.35 की तुलना में फिसलकर 25,177 पर ओपनिंग की और फिर ये फिसलते हुए 25,152 पर आ गया. 

सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर 
सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल टाटा मोटर्स (1.80%) और इंफोसिस का शेयर (1.20%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. वहीं मिडकैप कंपनियों में Kaynes Share (3.68%), Tata Comm (2.40%), Patanjali Share (1.90%) और Go-Digit Share (1.87%) फिसलकर ट्रेड कर रहा था. इस बीच स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो BLS Share (11.93%), BLSE (7%), Reliance Power (5.02%) और Timex Share (3.12%) की गिरावट में कारोबार कर रहा था.

हालांकि, शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद भी आरती इंडस्ट्रीज, यूनोमिंडा, ग्लैंडफार्मा, एमआरएफ और मुथूट फाइनेंस जैसे कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए. 

admin

Related Posts

FII बिकवाली और ग्लोबल तनाव से दबाव में भारतीय शेयर बाजार

नई दिल्ली  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook) के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। ईरान-अमेरिका तनाव, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई की चाल और घरेलू आर्थिक आंकड़े…

सरकारी कंपनी पावर ग्रिड का शानदार प्रदर्शन, जानें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली  सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि सालाना आधार पर नेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक