प्रदेश की पहली आधुनिक मालिक्यूलर लैब एमवाय अस्पताल में शुरू, 75 प्रतिशत मरीज मध्य प्रदेश के 5 आदिवासी बहुल जिलों में

इंदौर

आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे सिकल सेल के मरीजों की संख्या कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश की पहली आधुनिक मालिक्यूलर लैब एमवाय अस्पताल में शुरू हो गई है।

इसमें अब गर्भ में ही पता कर रहे हैं कि बच्चा सिकल सेल से पीड़ित तो नहीं है। सिकल सेल बीमारी का कोई ईलाज नहीं है। ऐसे में माता-पिता को बच्चे की देखभाल करने में काफी समस्या होती है। एमवायएच में स्थापित लैब देश के चुनिंदा मेडिकल कालेजों में ही है।

बता दें कि भारत सरकार की योजना के हिसाब से 2047 में सिकल सेल का उन्मूलन किया जाना है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत संभाग के धार, झाबुआ, आलीराजपुर आदि जिलों में सिकल सेल का सर्वे चल रहा है। इसी के तहत ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग को मरीजों को सुविधा देने के लिए लैब शुरू की गई है।

माता-पिता पीड़ित तो बच्चे को भी सिकल सेल की आशंका

    अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि मालिक्यूलर लैब में सिकल सेल से पीड़ित बच्चों को आधुनिक सुविधा दी जा रही है। बोनमैरो ट्रांसप्लांट भी किया जा रहा है।

    यदि माता-पिता दोनों को सिकल सेल बीमारी है तो उनके बच्चों को इसके होने की आशंका अधिक होती है।

    ऐसे में गर्भस्थ भ्रूण की जांच कर पता लगाने की कोशिश मालिक्यूलर स्तर पर की जा रही है कि गर्भ में पल रहा बच्चा सिकल सेल से पीड़ित तो नहीं है।

    इसका उद्देश्य सिकल सेल के नए मरीजों की संख्या में कमी लाना और पीड़ित मरीजों को आधुनिक उपचार देना है।

    एमवायएच में वर्तमान में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 1400 मरीज रजिस्टर्ड है। इनमें सबसे अधिक मरीज झाबुआ-आलीराजपुर जिले के हैं।

प्रदेश के पांच जिलों में 75 प्रतिशत मरीज

भारत में जनजातीय आबादी में लक्षणों की व्यापकता लगभग 10 प्रतिशत है और रोग की व्यापकता एक प्रतिशत है। मध्य प्रदेश के 45 में से 27 जिले सिकल सेल जोन में आते हैं। प्रदेश में सिकल सेल के 75 प्रतिशत मरीज आदिवासी जिले आलीराजपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, झाबुआ और डिंडौरी के हैं।

प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति करने वाले थे लैब का उद्घाटन

मालिक्यूलर लैब के वचुर्अल उद्घाटन करने की संभावना 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति से जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद अस्पताल ने एक जनवरी से अपने स्तर पर ही इससे जांच शुरू कर दी।

यह होता है सिकल सेल एनीमिया

सिकल सेल एनीमिया में लाल रक्त कोशिकाओं का आकार हंसिए की तरह हो जाता है, जिससे पीड़ितों को खून की कमी, जोड़ों में दर्द सहित कई समस्याएं होने लगती हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। वाहक महिला-पुरुष के बीच विवाह संबंध बचाकर इस बीमारी से पीड़ित संतान के जन्म को रोका जा सकता है।

सिकल सेल स्क्रीनिंग में प्रदेश पहले स्थान पर

मध्य प्रदेश ने सिकल सेल स्क्रीनिंग अभियान में अपने वार्षिक लक्ष्य को समय से पूर्व पूरा कर लिया है। प्रदेश में अब तक कुल 90,98,902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। साथ ही 53,87,892 सिकल सेल कार्ड (59.21 प्रतिशत) वितरण की उपलब्धि हासिल कर देश में पहले स्थान पर है।

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत