स्टार प्लस ने रिलीज किया ‘शहज़ादी… है तू दिल की…’का नया प्रोमो

मुंबई,

 स्टार प्लस के आने वाले शो शहज़ादी है तू दिल की के नए प्रोमो में इस बार दिल-धड़काने वाला एक्शन पूरी तरह छा गया है। सीरीज़ का यह पड़ाव भी खास है, क्योंकि मशहूर तेलुगु टीवी स्टार अशिका पाड़ुकोण अपने हिंदी टेलीविज़न डेब्यू के साथ दीपा के किरदार में नज़र आने वाली हैं। साउथ में अपनी दमदार एक्टिंग और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अशिका, अब पूरे देश का दिल जीतने को तैयार हैं, एक ऐसे किरदार के साथ जो मज़बूती, मां का अपनापन और ज़िंदगी की ठोकरों से बना एक संभला हुआ दिल अपने भीतर रखती है। उनके सामने नज़र आएंगे अंकित राइज़ादा, जो कार्तिक के शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज़ से दीपा की चंचल और जज़्बाती शख्सियत को खूबसूरती से पूरा करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री ही इस कहानी की असली भावनात्मक ताकत है।

नये प्रोमो जिसमें ऐक्शन और इमोशन दोनों भरे हैं, हमें दीपिका की ज़िंदगी की गहरी झलक दिखाता है। इसमें दिखता है कि वह हर दिन कैसे संघर्ष करती है, क्योंकि उसका शराबी पति घर की थोड़ी-सी कमाई भी बर्बाद कर देता है और सारी ज़िम्मेदारी उसके कंधों पर आ जाती है। वह सुबह तड़के उठकर इडली बनाती है और बेचती है ताकि किसी तरह घर चला सके, लेकिन उसका पति उसकी मेहनत की कमाई भी शराब के लिए छीन लेता है। जब वह हिंसा पर उतर आता है, तब कार्तिक बीच में आता है, उसे बचाने के लिए लड़ाई करता है और सच्ची परवाह करते हुए उसकी मदद करना चाहता है। लेकिन दीपिका, आत्मसम्मान और अपनी ताकत पर टिके रहकर, किसी की मदद लेने से इनकार कर देती है और अपने हालात से खुद ही लड़ने का फैसला करती है। उधर कार्तिक उसकी हिम्मत और जज़्बे को देखकर प्रभावित होता है। शहज़ादी है तू दिल की ,का प्रीमियर चार दिसंबर को शाम 7:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर होगा।

 

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम