बुलंदशहर हिंसा पर न्याय की मुहर, इंस्पेक्टर हत्याकांड के पांच दोषी तय

बुलंदशहर

2018 के चर्चित स्याना हिंसा कांड में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे-12 न्यायाधीश गोपाल की अदालत ने आज इस मामले में सभी 38 आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसमें से 5 आरोपी इंस्पेक्टर की हत्या के लिए दोषी पाए गए हैं, जबकि बाकी 33 को बलवा, जानलेवा हमला (IPC 307), आगजनी, और अवैध हथियारों के प्रयोग जैसी गंभीर धाराओं में दोषी माना गया है. कोर्ट ने सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब इस मामले में सजा की घोषणा 1 अगस्त को की जाएगी.

जानिए क्या था पूरा मामला
3 दिसंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के महाव गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और गोकशी का विरोध शुरू कर दिया. बताया जाता है कि योगेश राज नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को उकसाया और भीड़ को इकट्ठा कर लिया. इस भीड़ ने गोवंश के अवशेषों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बुलंदशहर हाइवे स्थित चिंगरावठी पुलिस चौकी की ओर कूच किया.

भीड़ ने हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया. जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में तत्कालीन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई. वे भीड़ को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान चिंगरावठी गांव के युवक सुमित को भी गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोकशी के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद माहौल पर धीरे-धीरे काबू पाया गया और तनाव कम हुआ.

  • admin

    Related Posts

    महंगाई का नया झटका: यूपी में बिजली दरें बढ़ीं, करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित

     लखनऊ ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो…

    सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर जोर, नौसेना शौर्य वाटिका उद्घाटन में बोले योगी आदित्यनाथ

     लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे