सेंट लूसिया किंग्स पहली बार सीपीएल जीता, आखिरी 20 गेंद में 65 रन कूटे

नई दिल्ली

सेंट लूसिया किंग्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की चैंपियन बन गई। फाइनल में किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। 139 रन के लक्ष्य को सेंट लूसिया किंग्स ने 11 गेंद रहते 4 विकेट पर हासिल कर लिया। किंग्स की तरफ से रोस्टन चेज ने 22 गेंद में नाबाद 39 और एरोन जोंस ने 31 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सेंट लूसिया किंग्स के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दो महीने पहले ही स्प्रिंटर जूलियन अल्फ्रेड ने सेंट लूसिया के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद डैरेन सैमी कोचिंग वाली किंग्स टीम ने अपना पहला सीपीएल खिताब जीता।

इस मैच में 139 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय सेंट लूसिया किंग्स के 51 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। विकेट धीमा होने के साथ ही उसमें दोहरा उछाल था। किंग्स के बल्लेबाज किस कदर संघर्ष कर रहे थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो 9 ओवर यानी 54 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। रोस्टन चेज और एरोन जोंस एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। कोच डैरेन सैमी ने जोंस को तो रिटायर्ड आउट करने तक का फैसला कर लिया था।

फिर 15वें ओवर में सैमी ने चेज और जोंस को संदेश भेजा। उस समय किंग्स को जीत के लिए 5 ओवर में 65 रन की दरकार थी। इसके बाद तो खेल का कायापलट ही हो गया। जोंस और चेज ने गयाना वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। चौके और छक्कों की बरसात हुई।

   मोईन अली ने किंग्स की पारी का 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में चेज और जोंस ने तीन छक्के और 2 चौके मारकर खेल ही पलट दिया। इस ओवर में कुल 27 रन आए और 20 गेंद में ही किंग्स ने 65 बना डाले और इस तरह अपना पहला सीपीएल खिताब जीता।

मैच की अगर बात करें तो गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए थे। किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान फाफ डुप्लेसी 21, जॉनसन चार्ल्स 7 रन बनाकर आउट हो गया था।

admin

Related Posts

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

नई दिल्ली पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हुआ। टी20 विश्‍व कप 2026 का यह 30वां मुकाबला था। श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने…

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फोर्ट लॉडरडेल इंटर मियामी को 21 फरवरी को होने वाले मेजर लीग फुटबॉल (एमएलएस) कप के पहले मैच में  स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बिना ही उतरना होगा। मैसी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा