SSC ने जारी किया नया नोटिस: CGL Answer Key और CHSL Exam Date का अपडेट

नई दिल्ली

एसएससी ने सीजीएल भर्ती की टियर 1 परीक्षा का आयोजन पूरा कर लिया है। केवल एक सेंटर मुंबई, में आग की घटना की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई, जिसका री-एग्जाम अगले महीने 14 अक्टूबर 2025 को लिया जाएगा। 28 लाख आवेदकों में से करीब 13.5 लाख उम्मीदवार सीजीएल के पहले चरण की परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। वहीं एग्जाम सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही CHSL परीक्षा लेगा। आयोग ने जारी किए नए नोटिस में इसका भी जिक्र किया है।

सीजीएल परीक्षा के दौरान कुछ गड़बड़ियां और नकल करने के मामले भी आए। जिसमें उम्मीदवार फर्जी डॉक्यूमेंट दिखाकर स्क्राइब सुविधा का लाभ लेने की कोशिश करते दिखे। जिन उम्मीदवार खिलाफ सही सबूत मिले उन्हें परीक्षा से डिबार कर दिया गया, वहीं जिनके खिलाफ पक्के सबूत नहीं मिले उन्हें 14 अक्टूबर को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इसी के साथ एसएससी ने बताया कि सीजीएल के लिए आपत्ति की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 के आसपास से चालू की जाएगी। यानी इसी तारीख को सीजीएल की आंसर-की जारी हो सकती है।

सीजीएल उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

    सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    यहां Answer Key सेक्शन में जाने के लिए क्लिक करें।
    सीजीएल उत्तर कुंजी आने के बाद आपको यहां SSC CGL Answer Key 2025 Download जैसे लिंक पर क्लिक करें।
    अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
    आपके सामने सीजीएल टियर 1 रिस्पॉन्स शीट आ जाएगी।
    आप यहां से अपने सही और गलत हुए उत्तर देख सकते हैं।

SSC CHSL परीक्षा कब होगी?
इसी नोटिस में आगे बताया गया कि दिल्ली पुलिस एसआई सीपीओ के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जबकि इस साल की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती नवंबर 2025 में आएगी। वहीं सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा अक्टूबर के चौथे हफ्ते से शुरू होगी। इसके बाद एसआई सीपीओ, जेई और एमटीएस के एग्जाम होंगे। इन सभी की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। ऐसे में अभ्यर्थी इन सभी अपडेट्स के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

admin

Related Posts

यूपी बोर्ड ने जारी किए परीक्षा निर्देश: जानिए अच्छे उत्तर लिखने के टिप्स और रिपोर्टिंग टाइम

पटना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें…

मध्यप्रदेश में शिक्षा पर सवाल: एमपीएसओएस और ‘रुक जाना नहीं’ परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र फेल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर