श्रीलंका सरकार ने ग्रुप की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ 448 मिलियन डॉलर के पावर परचेज डील को किया रद्द

नई दिल्ली
देश के बड़े उद्योग समूह अडानी ग्रुप के लिए श्रीलंका से बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार ने ग्रुप की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ 448 मिलियन डॉलर के पावर परचेज डील को रद्द कर दिया है। अडानी समूह पर अमेरिका में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है। इस खबर के बीच शुक्रवार को अडानी ग्रुप की लिस्टेड ज्यादातर कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

क्या है मामला?
दरअसल, श्रीलंका के लीडिंग बिजनेस खबर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेतृत्व में कैबिनेट ने अडानी समूह को बड़ा झटका दिया है। कैबिनेट ने मन्नार और पूनरिन में विंड एनर्जी प्लांट के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट अडानी ग्रीन एनर्जी एसएल लिमिटेड को देने के फैसले को पलट दिया है। इसी के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट रद्द हो गया है। बता दें कि अपने चुनाव अभियान के दौरान वर्तमान राष्ट्रपति ने डील को रद्द करने और श्रीलंका में विंड एनर्जी विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएं आमंत्रित करने का वादा किया था। इस वादे पर अमल करते हुए कैबिनेट ने मई 2024 में लिए गए पिछले कैबिनेट फैसले को रद्द करने का फैसला किया है।

अमेरिका में लगे आरोपों का असर
सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग को बताया कि गौतम अडानी समेत समूह के बड़े अधिकारियों पर अमेरिका में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने श्रीलंका की नई सरकार को एक्शन लेने के लिए प्रेरित किया है। अमेरिका में लगे आरोपों के बाद श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसनायके ने अडानी के स्थानीय प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू की थी। सूत्र ने बताया कि जांच के बाद सरकार ने पावर परचेज डील को रद्द कर दिया। इसके साथ ही पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा करने के लिए एक समिति की नियुक्ति की है।

अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 6% टूटकर 1008 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। बता दें कि शेयर की पिछली क्लोजिंग 1021.45 रुपये थी और शुक्रवार को शेयर की कीमत 1065.45 रुपये के स्तर तक पहुंच गई। हालांकि, बिकवाली की वजह से शेयर टूटकर 1007.65 रुपये के निचले स्तर तक आ गया।

अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों का हाल
इस खबर का असर ग्रुप की अन्य कंपनियां के शेयर पर भी पड़ा और ये बुरी तरह टूट गए। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में करीब 3 फीसदी गिरावट आई और यह 2318 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स के शेयर करीब एक फीसदी टूटकर 1093.90 रुपये पर बंद हुए। अडानी पावर के शेयर की बात करें तो यह 1.27% टूटकर 514.90 रुपये पर ठहरा। इसी तरह, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर 2.57% गिरकर 789.95 रुपये पर आ गए। अडानी टोटल गैस की बात करें तो 2.62% गिरकर 641 रुपये पर बंद हुआ। अडानी विल्मर के शेयर 3.71% गिरकर 251.85 रुपये पर आ गए।

admin

Related Posts

एक ईमेल और खत्म हुई नौकरी! Meta की 8000 कर्मचारियों पर गिरी छंटनी की गाज

 नई दिल्ली मेटा ने बड़े स्तर पर छंटनी की शुरुआत कर दी है, जिसके लिए कंपनी ने 20 मई की सुबह 4 बजे कई लोगों को ईमेल नौकरी से निकालने…

सैमसंग में बड़ा श्रमिक संकट, AI को लेकर कर्मचारियों का विरोध; 45 हजार कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे

 नई दिल्ली दुनिया इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में तेजी से आगे बढ़ रही है. हर बड़ी कंपनी AI की रेस में लगी है और इसके पीछे सबसे बड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस