कल से चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानें किस समय कौन सी ट्रेन होगी उपलब्ध

 सिरोही

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी-अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी और मैसूरू-जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान ने बताया कि यह ट्रेनें 18 से 28 अक्तूबर 2025 तक चलेंगी। इसकी समय सारणी निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 04733, भिवानी-अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25, 19.10.25, 22.10.25, 23.10.25, 24.10.25 व 25.10.25 को (06 ट्रिप) भिवानी से 08.20 बजे रवाना होकर 16.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04734, अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25, 19.10.25, 22.10.25, 23.10.25, 24.10.25 व 25.10.25 को (06 ट्रिप) अजमेर से 17.30 बजे रवाना होकर रात्रि 02.40 बजे भिवानी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना,  रेवाडी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 व 26.10.25 को (02 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 10.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन और 19.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दिल्ली सराय 02.20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09602, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 व 27.10.25 को (02 ट्रिप) दिल्ली सराय से 05.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.30 बजे आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, गंगरार, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गॉव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

गाडी संख्या 06231, मैसूरू-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 एवं 25.10.25 को (02 ट्रिप) मैसूरू से शनिवार को 23.55 बजे रवाना होकर सोमवार 18.40 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06232, जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.25 व 28.10.25 को (02 ट्रिप) जयपुर से मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 03.30 बजे मैसूरू पहुॅचेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 12 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान व 02 पॉवर गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

admin

Related Posts

हाईकोर्ट सख्त: जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर 19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से बड़ी योजना पर स्पष्टीकरण

जयपुर राजस्थान में स्कूलों की जर्जर व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस दौरान कोर्ट ने राज्य के शिक्षा विभाग से खराब हालत में चल रहे स्कूलों…

तेल टैंकर हादसा बना आग का तांडव, 200 मीटर तक फैल गई आग; एक शख्स जिंदा जला

जालौर जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी