ग्राम भगवानपुर में सुशासन तिहार 2025 के तहत विशेष शिविर संपन्न, 1248 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

एमसीबी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम भगवानपुर में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। शिविर की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, दीप प्रज्वलन के पश्चात जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। प्रशासन द्वारा प्राप्त कुल 1419 आवेदनों में से 1248 का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि 171 आवेदन प्रक्रियाधीन बताए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि यह शिविर न केवल जानकारी देने का माध्यम है, बल्कि समस्याओं के तत्काल समाधान का भी एक मंच है। शिविर में घघरा, अक्तवार, भगवानपुर, नेरूआ, दुधांसी, बरौता, खोटरा, कुदरा-प  के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में जनपद पंचायत द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसमें संतोषी कोल, शोभा बाई गोंड, रजनी, राममनोहर, सुखमती सिंह, मानमती, राम सिंह, बसंत जोगी, प्रेमिया सिंह, विभामती सिंह, फूल  कुवर सिंह एव सम्पतिया सिंह को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। शिविर में जिला पंचायत सदस्या अनिता चौधरी जनपद सदस्या राजकली बैगा, सविता सिंह, आरती, सरपंच फुलेश्वरी बाई, उप सरपंच ज्योति सिंह, जिला पंचायत सदस्या सुखमंती सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ,उपाध्यक्ष ज पं. भरतपुर हीरा लाल मौर्य, मण्डल अध्यक्ष जनकपुर नरेश यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन शुक्ला, आदित्य गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद मिश्र, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजा राम जी, मण्डल अध्यक्ष कोटाडोल मनोज गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष कुवारपुर प्रदीप सिंह, रवि शंकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शिविर की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई और ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव समाधान सुनिश्चित किया।

  • admin

    Related Posts

    नक्सल भय को पीछे छोड़ बदलाव और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बीजापुर का सुदूर अंचल

    रायपुर  लंबे समय तक नक्सली प्रभाव और भय के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बीजापुर जिले का दारेली गांव, अब बदलाव और विश्वास की नई इबारत लिख रहा…

    सुशासन तिहार 2026 से बदली जिंदगी, वनांचल में संताय पोटाई की राशन कार्ड की भटकन हुई खत्म

    रायपुर      छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन की नई परिभाषा लिखी जा रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण 'सुशासन तिहार 2026' के रूप में सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस