85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था, अंता उपचुनाव में घर बैठे वोटिंग का विकल्प

जयपुर

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60(सी) के तहत यह प्रावधान अधिसूचित किया है। इस सुविधा के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और मानक दिव्यांगता वाले मतदाता फॉर्म 12D भरकर, मतदान की अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर, अपने बीएलओ (BLO) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विशेष मतदान दल घर जाकर उनका वोट दर्ज करेगा।

इसके अलावा, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत, परिवहन, एंबुलेंस, विमानन जैसी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी भी अपने विभागीय नोडल अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। मतदान दिवस पर कार्यरत मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि भी इस सुविधा के पात्र होंगे। सेवा मतदाताओं  को डाक मतपत्र ETPBS (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) के माध्यम से भेजा जाएगा। उन्हें डाक खर्च वहन नहीं करना होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को इन प्रावधानों की जानकारी दें। अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,27,563 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,013 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के, 1,170 दिव्यांग मतदाता और 39 सेवा मतदाता हैं। ये सभी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के पात्र होंगे।

त्रिकोणीय मुकाबले की जमीन तैयार
अंता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी ने अब तक अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी यहां से प्रमोद जैन भाया को हराकर विधायक रह चुके हैं। इनके अलावा नरेश मीणा भी इस सीट पर अपना दांव आजमाना चाहते हैं। नरेश ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी से इस सीट के लिए टिकट मांगा था। अब कांग्रेस अपना प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है तो नरेश मीणा निर्दलीय यहां से ताल ठोक सकते हैं। 

admin

Related Posts

कोटा से जैसलमेर तक लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

जयपुर राजस्थान में गर्मी और आंधी-बारिश, सबकुछ देखने को मिल रहा है. प्रचंड गर्मी से तपते प्रदेश में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री से नीचे चला गया. चित्तौड़गढ़ में…

रेलवे का बड़ा तोहफा: जैसलमेर में आधुनिक रखरखाव केंद्र शुरू, पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार

 जैसलमेर राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर को रेलवे की ओर से बड़ी दोहरी सौगात मिली है. जिसमें एक है कि स्वर्णनगरी में रेलवे स्टेशन पर करीब 67 करोड़ रुपये की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड