इंदौर से भारत गौरव पर्यटन यात्रा के तहत 16 दिसंबर को दक्षिण भारत दर्शन यात्रा शुरू होगी

इंदौर

 मध्यप्रदेश के इंदौर से भारत गौरव पर्यटन यात्रा के तहत 16 दिसंबर को दक्षिण भारत दर्शन यात्रा शुरू हो रही है. यह यात्रा दस दिन की होगी और दक्षिण भारत के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का पर्यटक भ्रमण कर सकेगे.

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इसके तहत ट्रेन 16 दिसंबर को इंदौर शहर से “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी.

यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे. यह यात्रा नौ रात और 10 दिन की है. इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

आईआरसीटीसी की ओर से पेश सर्व समावेशी टूर में भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और लग्‍जरी बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है.

बताया गया है कि इस यात्रा में शामिल होने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने भोपाल के अलावा जबलपुर व इंदौर के रेलवे स्टेशन के कार्यालय पर विशेष प्रबंध किए है. राज्य के बड़े हिस्से के लोग बड़ी संख्या में दक्षिण भारत की यात्रा पर जाते हैं. इसी को ध्यान में रखकर इस यात्रा को प्राथमिकता दी गई है. पर्यटन में दिलचस्पी रखने वालों को ध्यान में रखकर ही यह यात्रा शुरू की जा रही है.

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का मकसद संस्कृति और धार्मिक विरासत को देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच बढ़ावा देना है. ट्रेन में इकॉनमी और डीलक्स दोनों तरह की सुविधाएं हैं. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए देश के कई ऐतिहासिक मंदिरों और तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाता है.

admin

Related Posts

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 64 पदों पर नौकरी का मौका, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

देहरादून  सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 64 पदों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट