‘चोकर्स’ से चैंपियन बनी साउथ अफ्रीका, मारक्रम अकेले पूरी ऑस्ट्रेलिया पर भारी, घमंड हुआ चकनाचूर

लंदन 

 नई दिल्ली। आईसीसी टूर्नामेंट के नॉक आउट मुकाबलों में अक्‍सर चोक करने वाली साउथ अफ्रीका टीम ने अब यह ठप्‍पा हटा दिया है। प्रोटियाज टीम अब चोकर्स नहीं चैंपियन बन चुकी है। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

साउथ अफ्रीका टीम ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 1998 में प्रोटियाज टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम आईसीसी के दो टाइटल के बीच सबसे लंबा इंतजार करने वाली टीम बन गई है। उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। वेस्‍टइंडीज ने 2 आईसीसी ट्रॉफी के लिए 25 साल का इंतजार किया था।

विंडीज टीम ने 1979 में वनडे विश्‍व कप और 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम आ गई है। भारत को 2 आईसीसी ट्रॉफी के लिए 19 साल का इंतजार करना पड़ा था। कपिल देव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। इसके बाद 2002 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था।

एडन मार्करम 136 रन बनाकर लौटे पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया। अफ्रीका को पांचवां झटका लगा है। 

बावुमा-मार्करम ने पलट दिया मैच

टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 70 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था. यहां से एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया. इस साझेदारी के दौरान मार्करम ने 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा. मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा.

दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझने के बावजूद बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे. बावुमा ने 134 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. बावुमा को विपक्षी कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया. ट्रिस्टन स्टब्स कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने. यहां से मार्करम और डेविड बेडिघम ने पांच विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करके साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा. जब साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 6 रन बनाने थे, तब मार्करम आउट हुए. मार्करम को जोश हेजलवुड ने चलता किया. मार्करम ने 207 गेंदों पर 136 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे.

 

admin

Related Posts

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

काबुल काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंसानियत का चेहरा बनकर सामने आए हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारी और राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी घायलों का…

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

नई दिल्ली आईलीग दो का अगला सत्र 27 मार्च से शुरू होगा जो भारतीय पुरुषों के फुटबॉल का तीसरा टियर है और इसमें नौ क्लब शामिल हैं। यह सत्र एकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?