सोनम के भाई ने राजा की मोक्ष की कामना को लेकर तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ ही दिखाई दिया

उज्जैन
राजा के मोक्ष के लिए बड़े भाई विपिन रघुवंशी और भतीजे विधान ने सिद्धवट पर नारायण बलि का पूजन अर्चन कर पिंड बनाकर उनका पूजन किया। इस दौरान सोनम का भाई भी साथ-साथ रहा। उसने राजा की मोक्ष की कामना को लेकर तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ ही दिखाई दिया। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं राजा रघुवंशी के परिजन अपने बेटे के मोक्ष की कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धवट पर नारायण बलि का पूजन अर्चन कर पिंड बनाएं उनका पूजन किया और फिर इन्हें मां शिप्रा प्रवाहित किया। 

श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी आम वाला पंडा ने बताया कि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनका भतीजा विधान आज शुक्रवार को राजा रघुवंशी के मोक्ष की कामना को लेकर सिद्धनाथ आए। उन्होंने पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक का पूजन अर्चन किया। पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि राजा के मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह संस्कार आवश्यक होता है। इसीलिए परिवार के लोग उज्जैन आए थे, जिन्होंने पिंडदान के साथ ही तर्पण किया और सिद्धनाथ के दर्शन करने के बाद दान पुण्य भी किया।
 
इंदौर की बहुचर्चित राजा और सोनम मामले में सोनम पर ही चार अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने इस पूरे मामले को सुलझा दिया है, लेकिन इन सबके बावजूद सोनम का भाई गोविंद आज सिद्धवट पर हुए पूजन अर्चन के दौरान राजा के परिवार के साथ शामिल रहा। उसने राजा की मोक्ष की कामना को लेकर तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ ही दिखाई दिया।
  
सोनम ने गलत किया है तो मिले फांसी की सजा
राजा के मोक्ष की कामना को लेकर सिद्धवट पर हुए पूजन अर्चन के दौरान शामिल हुए सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया को बताया कि सोनम ने पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में हमारा नाम बदनाम कर दिया। वह शुरुआत से ही जिद्दी और गुस्से वाली थी। गोविंद ने बताया कि अगर मुझे राज कुशवाह और सोनम के अफेयर की जानकारी होती तो या तो मैं उन्हें भगा देता या फिर उनकी शादी करवा देता। परिवार की ओर से सोनम पर शादी का कोई दबाव नहीं था। वह ऐसी भी नहीं थी कि किसी दबाव में आकर शादी कर लेती। उसने जो किया वह माफी के लायक नहीं है। अगर वह दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम तो शुरू से ही राजा की फैमिली के साथ थे और अब भी उनके साथ ही रहेंगे। 

  • admin

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद सक्रिय हुआ मध्यप्रदेश महिला आयोग, घरेलू विवादों पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    भोपाल   मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर जनसुनवाई की शुरुआत होने से पीड़ित महिलाओं में न्याय की नई उम्मीद जगी…

    दहेज हत्या केस में जांच का दायरा बढ़ा, समर्थ की कस्टडी के साथ डिजिटल सबूतों पर फोकस करेगी CBI

    भोपाल  ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच करेगी. सीबीआई ने ट्विशा के पति समर्थ और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान