सोनाली राऊत का बड़ा दाव,विजय माल्या ने बनाया कई एक्ट्रेसेस का करियर

भारतीय करोबारी विजय माल्या कई हजार करोड़ का घपला करके लंदन भाग गए हैं. माल्या सालों से इंडिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी बातें होती हैं. एक्ट्रेस सोनाली राऊत ने भी उन्हें लेकर कई दावे किए हैं. सोनाली का कहना है कि विजय माल्या ने कई बॉलीवुड हसीनाओं के करियर बनाए हैं. ये भी बताया कि वो असल जिंदगी में कैसे शख्स हैं.

माल्या ने बनाया करियर
मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली राऊत हाल ही में बिग बॉस मराठी सीजन 6 में नजर आईं. शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने साफ-सफाई को लेकर मेकर्स की पोल खोली. उन्होंने बताया कि बिग बॉस हाउस में गंदगी की वजह से उन्हें स्किन एलर्जी हो गई. सोनाली से पूछा गया कि क्या बचपन से ही हाइजिन को लेकर यही रवैया रहा है. फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नहीं. मैंने ये सब विजय माल्या से सीखा है.

वो कहती हैं कि जब मैंने किंगफिशर कैलेंडर किया, तो मैं डॉक्टर विजय माल्या से मिली. वो एक क्लासी शख्स हैं, जिन्हें पार्टी करना आता है. किंगफिशर कैलेंडर शूट के दौरान मैं टॉप क्लास के लोगों से मिली. मैं विजय माल्या से बहुत प्रभावित थी. वो बहुत क्लासी और दरियादिल इंसान हैं. उनकी उपस्थिति बहुत स्ट्रॉन्ग है. वो देना जानते हैं. उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे. जो बोला कर दिया. वो पूछते हैं कि बताओ और क्या करना है. किंगफिशर की वजह से हमारे करियर बने हैं. बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है. इससे दीपिका और कटरीना जैसी बहुत सारी एक्ट्रेस फेमस हुई हैं.

सोनाली कहती हैं कि विजय माल्या ने बहुत सारी हीरोइनों का करियर बनाया है. सोनाली ने ये भी बताया कि कैलेंडर शूट से पहले बहुत सारी बातों का ख्याल रखा जाता था.  

कैलेंडर के लिए कैसे होता था बिकिनी शूट
सोनाली कहती हैं कि ये बिकिनी कैलेंडर था, तो आपको बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना होता है. मैं किंगफिशर कैलेंडर का पार्ट थी. हमें तीन महीने पहले फिटनेस, स्किन केयर, सबकी ट्रेनिंग दी गई. उनकी तरफ से जिम दिया जाता था. बालों का ख्याल रखना है. क्या खाना है, कैसे रहना है. कैसे बात करना है. मैंने सब विजय माल्या से ही सीखा है.

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें किंगफिशर कैलेंडर के शूट का ऑफर आया तब वो चबी थीं. उन्होंने कहा कि तब मैं चबी थी, लेकिन तीन महीने में मेरा सारा मोटापा खत्म हो गया. मैं बेस्ट ट्रेनर के पास गई, ये सब विजय माल्या की वजह से हो पाया. वो सारी चीजों की देखरेख करते थे. उनसे सीखा है कि खुद की वैल्यू कैसे करनी है.

admin

Related Posts

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने भारत में की धमाकेदार ओपनिंग

माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में गली-गली, उन बच्चों की शक्ल में मौजूद है जो चलते-फिरते 'मून वॉक' की कोशिश करते रहते हैं. बिना माइकल के डांस स्टाइल को कॉपी…

लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक, OTT रिलीज पर विवाद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार उसने किसी को धमकाया नहीं है, बल्कि उसकी जिंदगी पर एक डॉक्यू सीरीज बनी है. जिसका नाम है-…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

DC vs PBKS Match Preview: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और प्लेइंग कंडीशंस

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
DC vs PBKS Match Preview: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और प्लेइंग कंडीशंस