सभी के शव लेकर पहुंचे जवान, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 40 घंटे की मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

गरियाबंद।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट में भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है।

घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर उजाला से टेलिफोनिक बातचीत में इस आशय की जानकारी दी है। दूसरी ओर 15 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। सबसे बड़ी बात ये है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था।रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ मंगलवार की शाम तक चली। कुल 40 घंटे तक मुठभेड़ चली। बताया जाता है कि भालू डिग्गी के जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा था। इससे पहले रविवार को गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए  थे, वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।

कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
गरियाबंद मुठभेड़ में एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती ढेर
गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। इनमें तीन टीम ओडिशा से, दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंची। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती रही। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की है।

बस्तर से भागकर गरियाबंद पहुंचे नक्सली
बताया जाता है बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से थर्राकर नक्सली सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं। इसलिये वो बस्तर से भागकर गरियाबंद की तरफ आ चुके हैं। इसकी सूचना पर फोर्स की ज्वॉइंट टीम गरियाबंद पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ को अंजाम दिया। पहली बार इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों समेत एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया।

admin

Related Posts

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, ASI और प्रधान आरक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बेमेतरा जिले में ASI, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए है। एक साथ 140 पुलिसकर्मियों…

मासूमों के बयान पर हाईकोर्ट का फैसला, सौतेली बहन को नहीं सौंपी बच्चों की सुपुर्दगी

बिलासपुर. बच्चों की मार्मिक कहानी सुनने के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने दोनों बच्चों को फिलहाल बाल संप्रेक्षण गृह में ही कड़े विधिक संरक्षण में रखने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?