सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन, दिव्यांगों के साथ खेला क्रिकेट व बोसिया स्टाल्स से की खरीददारी

उदयपुर,

 दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में उदयपुर में चल रहे दिव्य कला मेले का रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने अवलोकन किया।

मंत्री श्री गहलोत रविवार को उदयपुर नगर निगम टाउनहॉल परिसर में आयोजित दिव्य कला मेले में पहुंचे। एनडीएफडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री राकेश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश भर से आए दिव्यांगजनों की ओर से लगाई गई स्टाल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही स्टाल्स से कपड़े आदि भी खरीदे। मेला समन्वयक मनोज साहू ने बताया कि श्री गहलोत ने एक लाभार्थी को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण भी किया।

मंत्री के साथ खेल कर रोमांचित हुए दिव्यांगजन—

मेले के अवलोकन के लिए पहुंचे मंत्री श्री गहलोत ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हो रही खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने ब्लांइड क्रिकेट तथा बोसिया खेल में भाग लेकर दिव्यांगजनों की हौंसला अफजाई की।

  • admin

    Related Posts

    हीटवेव का असर: चित्तौड़गढ़ में 24 घंटे की वन्यजीव गणना, वॉटरहॉल तकनीक अपनाई गई

    चित्तौड़गढ़ राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि सरकारी नियमों और परंपराओं पर भी दिखने लगा है. चित्तौड़गढ़ जिले के…

    राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से एक परिवार के पांच लोग मरे

    अलवर   राजस्थान के अलवर में कार में आलग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा गए। यह घटना बुधवार रात अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 1 views
    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

    मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 1 views
    मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

    मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

    श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 1 views
    श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता