ग्वालियर में अब तक 1250 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीयन कराए

ग्वालियर

बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) 3 जुलाई से शुरू होगी। 9 अगस्त को पूरी होगी। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव (Bharat Pak Tanav) के बावजूद श्रद्धालुओं (Devotees) में इस बार 38 दिनों तक चलने वाली तीर्थयात्रा को लेकर खासा उत्साह है।

ग्वालियर की नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अब तक 1250 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीयन कराए हैं। इस बार भी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे भी जाएंगे। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था के बलबूते ही इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे।
प्रदेश से 40 हजार जाते हैं अमरनाथ

बाबा बर्फानी हर हर महादेव समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया और भरत ढींगरा ने बताया, मध्यप्रदेश से हर साल करीब 35 से 40 हजार श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इनमें ग्वालियर से ही 7 से 8 हजार लोग रहते हैं। इस बार सरहद पर तनाव से संख्या कम हो सकती है, लेकिन उत्साह भी बरकरार है।

15 अप्रेल से जारी है पंजीयन

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रेल को पंजीयन शुरू हुआ तो पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कड़ी धूप में भी लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। मैनेजर अमित सिंह ने बताया, पहलगाम आतंकी हमला व हालिया परिस्थितियों के मद्देनजर पंजीयन में कमी आई है। अब काफी कम लोग पंजीयन के लिए आ रहे हैं।

450 लोग दर्शन के लिए जाएंगे

बम बम भोले सेवादल के संयोजक डॉ.संजय पांडे ने बताया, ये हमारे ग्रुप की 25वीं यात्रा होगी। पिछले वर्ष ग्रुप के साथ 428 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए थे। यात्रियों में बनारस, गोवा, गोरखपुर, दिल्ली, मैनपुरी, मुम्बई एवं ग्वालियर-चम्बल संभाग के यात्री थे। इस वर्ष 450 लोग दर्शन के लिए जाएंगे। 2 जुलाई को ग्वालियर से यात्रा शुरू होगी।

admin

Related Posts

सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  सीधी जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्पर कार्यवाही से दादा से बिछड़कर घर की राह भटके 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों…

एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित

भोपाल  राज्य शासन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को संचालित करने के लिये नवीन प्रारूप नियमों को तैयार किया है और इन्हें लागू करने से पहले 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up