स्मार्टवॉच बनी जीवनरक्षक: हादसे के बाद खुद बुलाई एंबुलेंस, पिता की बची जान

इस बात में तो दोराय नहीं कि टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बनाती है लेकिन कभी-कभी यह जीवनरक्षक का काम भी कर सकती है। दरअसल ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया साइट X पर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ऐपल वॉच ने एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल एक शख्स की जान बचा ली। X पर किए गए पोस्ट के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल जब वह शख्स बेहोश पड़ा था, तो उसकी कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच ने संजीवनी की तरह उसकी जान बचा ली। चलिए डिटेल में जानते हैं कि क्या रहा पूरा मामला?

स्मार्चवॉच बनी संजीवनी
X पर किए गए पोस्ट के अनुसार एक शख्स को एक्सीडेंट के बाद उसकी स्मार्टवॉच के खास फीचर्स की मदद से बचा लिया गया। जिस समय सड़क पर घायल पड़े उस शख्स के पास कोई नहीं था, तो ऐपल वॉच के फॉल डिटेक्शन फीचर ने दुर्घटना की सूचना घायल शख्स के परिवार वालों और इमरजेंसी सर्विस तक पहुंचाई। इसके बाद वॉच ने ही इमरजेंसी सर्विस को दुर्घटना की सटीक लोकेशन भी शेयर की। इसके बाद स्मार्टवॉच ने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल शख्स के बेटे को भी अलर्ट मैसेज भेजा। पोस्ट के अनुसार इस मैसेज में लिखा था कि “आपके पिता को एक्सीडेंट हुआ है, मैंने एंबुलेंस बुलाई है।" इसके बाद जब लड़का एक्सीडेंट की लोकेशन पर पहुंचा, तो उसके पिता को पहले ही अस्पतासल पहुंचाया जा चुका था। समय पर इलाज मिल जाने की वजह से उस शख्स की जान बच गई।

Apple वॉच के खास फीचर्स
दुनिया की टॉप स्मार्टवॉच में से एक ऐपल वॉच में इस तरह के कई इमरजेंसी फीचर्स आते हैं जो मुसीबत के समय में जान बचा सकते हैं। फॉल डिटेक्शन और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर इन्हीं में से एक है। यह फीचर इस बात का पता लगा सकता है कि कब आप दुर्घटना के शिकार हुए हैं या गिरे हैं। इसके बाद ऐपल वॉच इस चीज को मॉनिटर करती है कि आपने किसी तरह की मूवमेंट की है या नहीं। साथ ही वह आपके दिल की धड़कन और ब्लड ऑक्सीजन आदि के जरिए शरीर के वाइटल साइन चेक करती है। इन तमाम फैक्टर्स के आधार पर वॉच आपको खतरे में पाती है, तो Emergency SOS फीचर एक्टिवेट होता है। इसके बाद लोकल अथॉरिटीज और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेजा जाता है। इसके लिए यूजर को वॉच और फोन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को सेव करना पड़ता है।

पहले भी फरिश्ता बनी है ऐपल वॉच
यह पहला ऐसा मामसला नहीं है जब ऐपल वॉच ने किसी की जान बचाई हो। हाल ही में भारत में ही ऐसे दो मामले सामने आए थे जहां दिल की धड़कन में किसी तरह की अनियमितता होन के चलते वॉच ने यूजर को अलर्ट किया और समय रहते डॉक्टर की मदद लेने की सलाह दी। इसी तरह विदेशों में भी ऐपल वॉच द्वारा जान बचाने के कई मामले सामने आए हैं और कुछ को ऐपल अपने लॉन्च इवेंट में दुनिया भर के सामने रख भी चुका है।

admin

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: कोंकण की पारंपरिक ‘फूटी कढ़ी’ बन सकती है नेचुरल कूलर

चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़े और 45 डिग्री के पार जाता तापमान… देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. घर से बाहर…

HMD Vibe 2 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ

HMD ने भारत में गुरुवार को अपना नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल आए HMD Vibe 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. इस नए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई