रामेश्वरम के छह भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से किया रिहा

रामेश्वरम
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा कर दिया गया है। इन मछुआरों को 11 जनवरी को पाक जलडमरूमध्य के कच्चातीवु द्वीप के पास से मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंकाई अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें सजा सुनाई गई। हालांकि, दोनों देशों के कूटनीतिक प्रयासों के बाद आठ में से छह मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। रिहा किए गए मछुआरों को कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को सौंपा गया, जहां उन्हें आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ और चिकित्सा जांच प्रदान की गई। इसके बाद मछुआरों को कोलंबो से चेन्नई लाया गया। चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क और आव्रजन जांच के बाद उन्हें रामेश्वरम भेजा गया, जहां वे अपने परिवारों से मिले।

इससे पहले 29 जनवरी को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों के परिजनों ने मदद की गुहार लगाई थी। परिजनों ने रोते हुए मुख्यमंत्री से उनके लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया था।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि मछुआरों को रिहा करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी, ताकि मछुआरों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो सके।

बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। श्रीलंका ने आरोप लगाया था कि मछुआरे उसकी समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस गए थे। श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें श्रीलंका के जाफना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 10 बजे तमिलनाडु के कोडियाकराई के पास स्थित कराईकल के 20 से अधिक मछुआरे एक मोटरबोट में मछली पकड़ रहे थे। उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने घेर लिया था। इस दौरान मछुआरे भाग गए, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लग गई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    अल-अक्सा मस्जिद पर बढ़ा तनाव, Middle East में नए विवाद की आहट

     यरुशलम फिलिस्तीन के यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद को लेकर एक नई राजनीतिक और धार्मिक लड़ाई छिड़ती दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर…

    केरल की सियासत में हलचल, पूर्व CM विजयन और उनकी बेटी के घर ED का छापा

    तिरुवनन्तपुरम  केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह सुबह चीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 4 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला