भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर छह करोड़ रुपए स्वीकृत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के चौराहों की बदलेगी तस्वीर

जगदलपुर.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए छह करोड़ की राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृत प्राप्त हुई है। नगर पालिका निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से शहर में विकास कार्य के लिए जिसमें सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य सभी 48 वार्डों में किए जाएंगे।

राशि स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों एवं भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर के चौमुखी विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों की मूलभूत सुविधा देने की हमारी सरकार की जो योजना है, उस पर पहल करते हुए हमारे विधायक किरण देव के नेतृत्व में लगातार शहर का विकास हो रहा है। नगर निगम जगदलपुर के लिए राशि छह करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहे हैं। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम जगदलपुर को शहर के 48 वार्डों में विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से राशि छह करोड रुपये की स्वीकृति सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक किरण देव ने कहा विकास निरंतर जारी रहेगा शहर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी, लोगों को मूलभूत सुविधा देना हमारी सरकार का दायित्व है जिसे हम लगातार निर्वहन कर रहे हैं। राशि स्वीकृत होने पर शहर विकास में तेज गति से निर्माण कार्य होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा शहर विकास में किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी। विकास से जुड़े कार्य निरंतर होते रहेंगे। जगदलपुर शहर के साथ पूरे राज्य के विकास हो इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं और लगातार प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा समग्र विकास को समर्पित विष्णुदेव साय की सरकार अपने संकल्प को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

admin

Related Posts

CBSE 12वीं के सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

  रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  मुख्यमंत्री  साय…

पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़ में बढ़ी ईंधन की खरीदारी

रायपुर पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल तनाव और ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर कृत्रिम संकट की स्थिति बन गई है। बालोद, जगदलपुर, गुरुर और धमतरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत