न्यूजीलैंड के खिलाफ है श्रेयस अय्यर का शानदार रिकॉर्ड, फाइनल में मचाएंगे धमाल, सबकी रहेंगी नजरें

दुबई
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि ग्रुप ए के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था जो महज औपचारिकता का मुकाबला था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर पर सबकी नजरें रहेंगी, जिनका 50 ओवर फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 में फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 70.37 के औसत से 563 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 105 रहा है। श्रेयस अय्यर ने 2023 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 गेंद में 105 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट शतक भी लगाया है, जोकि उन्होंने अपने डेब्यू नवंबर 2021 में मारा था। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 पारियों में 990 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.14 रहा। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई मैचों में महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रेयस ने टूर्नामेंट में 4 मैचों में 48.75 के औसत से 195 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 79 है। इस साल सात वनडे में श्रेयस अय्यर ने 53.71 के औसत से 376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं।

admin

Related Posts

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव