कैबिनेट मीटिंग में शिंदे की अनुपस्थिति, गठबंधन सरकार में बढ़ी खींचतान के कयास

मुंबई
महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में ऑल इज वेल है? यह सवाल फिर से गूंजने लगा है क्योंकि एकनाथ शिंदे लगातार ऐसे संकेत दे रहे हैं। पिछले दिनों वह विधानसभा सत्र के बीच में दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। यही नहीं अब मंगलवार को वह प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग में नहीं पहुंचे। वह रविवार से जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में थे, लेकिन उन्हें मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचना था। लेकिन मीटिंग में वह मौजूद नहीं रहे। कयासों को जोर इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि उनके करीबी मंत्री भारत गोगावाले भी इस बैठक में नहीं पहुंचे।

माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे खुद को और अपने मंत्रियों को नजरअंदाज किए जाने से नाराज चल रहे हैं। भले ही उनके पास फिलहाल विकल्पों की कमी है, ऐसे में साथ छोड़ना मुनासिब नहीं है, लेकिन अंदरखाने नाराजगी बरकरार है। उनकी एक चिंता यह भी है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में शिवसेना से ज्यादा अजित पवार और उनके लोगों को भाव मिल रहा है। गोगावाले को लेकर खबर है कि वह रायगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं। अब तक इस जिले में प्रभारी मंत्री का ऐलान नहीं हुआ है क्योंकि एनसीपी की अदिति तटकरे के नाम पर शिवसेना भड़क गई थी।

इसके बाद अदिति तटकरे का नाम वापस ले लिया गया, लेकिन अब तक भारत गोगावाले या अन्य किसी का नाम तय भी नहीं हुआ। फिर भी इस बीच नाराजगी की एक वजह खड़ी हो गई है। वह यह कि अदिति तटकरे को ही रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जाने का मौका मिलेगा। वहीं ध्वज फहराएंगी। इससे शिवसेना में नाराजगी बताई जा रही है। शिवसेना का इस जिले में दावा रहा है कि हमारी स्थिति यहां मजबूत है। ऐसे में हमारे नेता गोगावाले को ही जिले का प्रभारी मंत्री घोषित किया जाए। माना जा रहा है कि फिलहाल एकनाथ शिंदे के मीटिंग से दूरी बनाने और गोगावाले के भी ना जाने की यही सबसे अहम वजह है।

 

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस ने हवाई यात्रा का किया इंतजाम, कहा- पीएम मोदी, बस उड़ान भरिए, लोग आपका इंतजार कर रहे

      नई दिल्ली असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद…

    कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान: वंदे मातरम पर रोक नहीं, लेकिन धर्म की स्वतंत्रता जरूरी

    भोपाल गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगान "जन गण मन" के पहले वंदे मातरम् के 6 छंदों का ससम्मान गायन का निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे मध्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

    भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

    इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

    यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा