बीजेपी बनाम बीजेपी: कॉस्ट्टीट्यूशन क्लब चुनाव में दिग्गजों की भिड़ंत, पीएम मोदी की होगी मौजूदगी

नई दिल्ली 
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। सचिव प्रशासन पद के लिए बीजेपी के ही दो दिग्गज नेता आमने-सामने हैं। कांग्रेस के एपी जितेंद्र रेड्डी और राजीव शुक्ला और डीएमके के तिरुचि शिवा को क्रमशः कोषाध्यक्ष, खेल सचिव और संस्कृति सचिव के पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। वहीं अब सचिव प्रशासन के पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। देशभर के करीब 1200 सांसद और पूर्व सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एक तरफ जहां राजीव प्रताप रूडी जो कि सारण बिहार से भाजपा सांसद हैं , वह पिछले 25 साल से इस पद पर काबिज हैं जबकि इस बार वेस्ट यूपी के कद्दावर भाजपा नेता एवं मुजफ्फरनगर से दो बार सांसद रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान भी चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को शाम चार बजे बजे तक कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और एक घंटे बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक इसके परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी के फायरब्रैंड नेता निशिकांत दुबे खुलकर संजीव बालियान का साथ दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी से लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे मतदान
कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, जेपी नड्डा और लालकृष्ण आडवाणी तक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कांस्टीट्यूशन क्लब में होती है निजी आयोजन व बैठकें कांस्टीट्यूशन क्लब में कॉन्फ्रेंस, निजी आयोजन और कई राजनीतिक बैठकें भी होती हैं। यहां पर सांसदों के परिवारों को भी अच्छी सुविधा मिलती हैं। यहां पर जिम, स्विमिंग पूल भी है, जिसका इस्तेमाल इसके सदस्य कर सकते हैं। क्लब का कैफे भी काफी मशहूर है।

 

 

  • admin

    Related Posts

    PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

    महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

    NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

    चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा