यूपी बोर्ड रिजल्ट में शिखा वर्मा ने 97.60% से हासिल की टॉप पोजीशन, बनीं 12वीं की टॉपर

लखनऊ 

यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ठीक 4 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये रिजल्ट जारी किया गया. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परीक्षार्थी UMANG APP  क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं . भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए सलाह दी जाती है कि छात्र डिजिलॉकर पोर्टल का भी उपयोग करें ताकि बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें। 

UPMSP ने आज साल 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है. परिषद के सचिव भगवती सिंह ने शाम चार बजे प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की. इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% छात्र पास हुए हैं. अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए 53 लाख से ज्यादा छात्रों की किस्मत का फैसला हो गया है.  यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 97.60% सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया। 

UP Board Result: यहां aajtak.in के डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट 
हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक:
छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

www.upmsp.edu.in
www.upresults.nic.in
results.digilocker.gov.in

ये हैं यूपी बोर्ड टॉपर्स

ऐसे चेक करें रिजल्ट :
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर 'High School Result 2026' या 'Intermediate Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें. (12वीं के लिए स्कूल कोड भी लग सकता है).
'View Result' पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट जरूर ले लें.

डिजिलॉकर पर 'डिजिटल मार्कशीट'
बोर्ड सचिव ने बताया कि छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट अगली कक्षा में एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी. इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करना होगा.

 

admin

Related Posts

महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार नहीं देना चाहती हैं विपक्षी पार्टियां : मुख्यमंत्री

महिला विरोधी हैं कांग्रेस व सपा के कारनामे : मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विपक्षी दलों पर गरजे सीएम योगी महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार नहीं देना चाहती हैं…

योगी सरकार का नया कीर्तिमान: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज 4 बजे, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

यूपी बोर्ड रिजल्ट आज  4 बजे होगा घोषित, योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर देख सकेंगे अपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 4 views
हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 4 views
‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?