शाजापुर हादसा: होटल का शौचालय अचानक ढहा, नीचे खड़ी स्कूटी दब गई

शाजापुर 

मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह एक होटल की पहली मंजिल पर बना शौचालय अचानक गिर गया. इससे नीचे खड़ी एक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है.

नईसड़क स्थित महाराजा होटल पीली मिट्टी से बना है और काफी जर्जर स्थिति में है. स्थानीय निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि तीन साल पहले होटल की टीन शेड छत हवा में उड़कर सड़क पर गिर चुकी है. 

इसके बावजद भी होटल प्रबंधन की तरफ से कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और होटल प्रबंधन को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. 

 होटल की गली में कई आवासीय मकान हैं और होटल के एसी यूनिट्स भी बाहर लगे हुए हैं, जो गिरकर किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं. इस पर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि होटल का यह निर्माण अवैध है और इसे हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए.

होटल मैनेजर सौरभ गुप्ता ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सड़क पर गिरे मलबे को जल्द से जल्द हटाने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही घटना की सूचना मिलने पर नगरपालिका की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है.

admin

Related Posts

एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन ने की महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल  मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होनेवाला है। कई जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक यानि एसपी बदले जाएंगे। इसकी कवायद तेज हो चुकी है। राज्य के आइएएस-आइपीएस अधिकारियों की…

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले आने की संभावना, 16 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, तैयारी अंतिम चरण में

भोपाल  मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह