शहजाद पूनावाला ने कहा- लेफ्ट भी यही बात कर रही है कांग्रेस से नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडी अलायंस में एक मीम बन चुकी

नई दिल्ली
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंडिया ब्लॉक में तकरार की खबरों के बीच कहा कि कांग्रेस हारी हुई पार्टी बन गई है जिसे बर्दाश्त करने के मूड में उसके साथी भी नहीं हैं। पूनावाला ने कहा, " सुबह ममता बनर्जी कहती हैं कि 'टीएमसी और मुझे इंडी एलायंस का नेता बनाओ, क्योंकि कांग्रेस से यह काम नहीं हो रहा है। दोपहर तक महाविकास अघाड़ी और उद्धव सेना के रुख के कारण, अबू आजमी बाहर निकल जाते हैं, और अबू आजमी कहते हैं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग कर रही है। "

उन्होंने आगे कहा, " फिर, हम देखते हैं कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव कहते हैं, राहुल गांधी हमारे नेता नहीं हैं। इंडी अलायंस के नेता नहीं है। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और वह अभी भी चुनाव हारी है इसलिए हम लोग सरकार नहीं बना पाए हैं। कोई यह मांग करता है कि इंडी अलायंस का किसी को नेता बनाया जाए तो हम उस मांग का स्वागत करते हैं।"

भाजपा नेता ने तंज कसा, "लेफ्ट भी यही बात कर रही है कांग्रेस से नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडी अलायंस में एक मीम बन चुकी है। पहले परजीवी का मीम बनती थी। अब इंडी एलायंस के सभी लोग कह रहे हैं कांग्रेस नहीं हो पाएगा। कांग्रेस हारी हुई पार्टी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 चुनाव हार चुकी है। इंडी अलायंस में अब कांग्रेस को कोई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।"

झारखंड में कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद ने देने को आधार बनाकर पूनावाला ने कहा, " झारखंड में कांग्रेस को जेएमएम ने डिप्टी सीएम का पद नहीं दिया। जम्मू-कश्मीर में एक विभाग मिला है। महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर दोष देने लगी तो शरद पवार ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। इंडी अलांयस में शामिल दल कांग्रेस को उनकी मौजूदा स्थिति से अवगत करा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस हर बार की तरह वही गलती दोहराती रही है। धूल चेहरे पर थी और कांग्रेस आईना साफ करती रही। इंडी अलांयस के लोग बोल रहे हैं राहुल गांधी हार स्वीकार कीजिए आप हमारे नेता नहीं हो।"

admin

Related Posts

MP में राज्यसभा चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं, भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी, कांग्रेस की सीट पर फोकस

भोपाल  मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए मई से जून के बीच चुनाव होने की संभावना है. अप्रैल में बीजेपी के 2 और कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद…

AAP पर धोखा, लूट और बदनामी का आरोप’, कांग्रेस नेता उदित राज ने राघव चड्ढा का समर्थन किया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से सियासत तेज है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट