शहपुरा पुलिस की सूझ बूझ ने चार साल के बच्चे ओर बचाई 03 लोगों की बचाई जान

 डिंडोरी
शाहपुरा पुलिस की मेहनत से तीन लोगों को मिला नव जीवन प्राप्त जानकारी अनुसार डिंडोरी जिले के शाहपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम बरौदी  की घाट में अनियंत्रित होकर सिलेंडर से लोड वाहन पलटने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस बल घटना स्थल को हुई रवाना।
यह है मामला
दिनांक 31/12/2024 को शहपुरा पुलिस को सूचना मिली कि शहपुरा कस्‍बे से 09 किलो मीटर दूर ग्राम बरौदी की घाटी मे गैस सिलेन्‍डरों से भरा ट्रक पलट गया है, जिसमें ड्रायवर सहित तीन लोग फसे हुये है एवं गैस से भरे सिलेन्‍डर घाटी मे दूर-दूर तक बिखरे पडे है जिस पर तत्‍काल एसडीओपी शहपुरा एवं थाना प्रभारी शहपुरा अपने टीम के साथ घटना स्‍थल पर पहॅुचे तो देखे कि एचपी गैस भरे 400 सिलेन्‍डरों से लदा ट्रक बरौदी घाट मे पलटा हुआ था एवं सिलेन्‍डरों गैस से भरे होने एवं इधर-उधर बिखरे होने से गैस रिसाव होकर गम्‍भीर घटना की पूर्ण सम्‍भावना थी । ट्रक के केबिन मे ड्रायवर सहित एक पुरूष एवं बच्‍चा कुल तीन लोग फसे हुये थे जिन्‍हे पुलिस स्‍टॉफ के द्वारा त्‍वरित निर्णय लेते हुये निकालने का प्रयास किया गया और बच्‍चे एवं एक पुरूष को ट्रक के केबिन से निकालकर तत्‍काल पुलिस वाहन से सीएचसी शहपुरा ईलाज हेतु रवाना किया गया ।

ट्रक का ड्रायवर सीट एवं स्‍टेरिंग के बीच मे बुरी तरह फसा हुआ था जो अर्ध बेहोसी की स्‍थि‍त‍ि मे था । ट्रक के सिलेन्‍डरों से भरे होने के कारण ड्रायवर को निकालना मुश्‍किल हो रहा था इस कारण पुलिस स्‍टॉफ ने आमजनों की मदद से सर्वप्रथम गैस से भरे सिलेन्‍डरों को ट्रक से बाहर निकालकर सुरक्षि‍त स्‍थान मे रखा एवं ट्रक के खाली होने पर क्रेन की मदद से लगभग 01 घंटे के भरसक प्रयास के बाद ड्रायवर को सकुशल ट्रक के केबिंन से बाहर निकाला गया जिसे शरीर के कई भागों मे चोट आई थी जिसे तत्‍काल एम्‍बुलेन्‍स से ईलाज हेतु सीएचसी शहपुरा रवाना किया गया । इस तरह शहपुरा पुलिस ने साल के अंतिम दिन त्‍वरित कार्यवाही करते हुये एक 04 साल के बच्‍चे सहित 03 लोगों की जान बचाई ।उक्‍त कार्यवाही मे एसडीओपी शहपुरा मुकेश अबि‍द्रा के नेतृत्‍व मे थाना प्रभारी शहपुरा शि‍वलाल मरकाम ,उनि. अनुराग जामदार,सउनि. नंदकिशोर झारिया, सउनि. रूकमणी पासी,प्रआर. 11 सूर्यभान वरकडे, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्‍थी,प्रआर.271 आदित्‍य शुक्‍ला चालक आर. 386 विजय दीक्षि‍त की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

  • admin

    Related Posts

    युवाओं को सेवा और संवेदना का पाठ पढ़ाने पर जोर, राज्यपाल पटेल ने दिए अहम संदेश

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के सिद्धांतों से करें संस्कारित: राज्यपाल पटेल जूनियर और युवक रेडक्रॉस शाखा की समीक्षा बैठक में हुए शामिल राज्यपाल पटेल ने अपने कारकेड को किया आधा भोपाल …

    SDOP पूजा पांडे को मिली बेल, सुप्रीम कोर्ट ने छोटे बच्चे के आधार पर दी राहत

    सिवनी  सिवनी के बहुचर्चित हवाला डकैती कांड में मुख्य आरोपी और निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई। शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न