शहडोल हिंसा: जमीन के झगड़े ने ली दो ज़िंदगियां, लोग विरोध में बंद कर रहे सड़कें

शहडोल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस हत्याकांड के विरोध में बुधवार को लोग सड़कों पर उतर आए हैं और चक्का जाम किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बलबेहरा गांव में दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया और मंगलवार की देर रात को इस मामले ने खूनी रूप ले लिया। राकेश तिवारी अपने भाई राहुल के साथ दीया रखने के लिए दुकान पर गया था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले की जानकारी मिलने पर उनका बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा, तो उस पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई, जबकि सतीश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। मरने से पहले राहुल ने मोबाइल पर अपना बयान भी रिकॉर्ड किया है, जो पुलिस के हाथ लग गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने हाईवे क्रमांक 43 पर बुधवार की दोपहर से चक्का जाम कर दिया है।

पीड़ित पक्ष के लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई हो। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तिवारी और शर्मा परिवारों के बीच जमीन को लेकर पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। समझौते के लिए चार दिन पहले भी बातचीत हुई, मगर कोई हल नहीं निकला। दीपावली पर्व के मौके पर आरोपियों ने तिवारी परिवार पर हमला बोल दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

गौतम अडानी के साथ कमलनाथ और मुख्यमंत्री यादव की साझेदारी, छिंदवाड़ा में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की तैयारी

छिंदवाड़ा  देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह अडानी ग्रुप छिंदवाड़ा में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है. मध्य प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट में चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर