‘दिव्यांग की सेवा सर्वोच्च सेवा, मदद में सभी आगे आएं’, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे नेत्रहीन सेवा संघ के कार्यक्रम में

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दृष्टिहीन, दिव्यांगजन और पीड़ित लोगों की सेवा सर्वोच्च सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में इस तरह के वंचित एवं पीड़ित वर्ग के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। अजमेर में भी नेत्रहीन व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को माकड़वाली रोड़ स्थित नेत्रहीन सेवा संघ के भवन में नेत्रहीन व्यक्तियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर नेत्रहीन व्यक्तियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोच्च सेवा कहा गया है। नेत्रहीन, दिव्यांगजन, किसी भी तरह से शारीरिक रूप से अक्षम एवं पीड़ित लोगों की सेवाओं के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। आमजन में यह सोच विकसित होनी चाहिए कि हमें अपने जीवन में वंचित वर्ग के लोगों को भी पर्याप्त अवसर एवं सहायता उपलब्ध करवानी है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को महत्व दिया गया है। इनमें एक सेवा दिव्यांगजन, दृष्टिहीन एवं पीड़ित लोगों की सेवा भी है। ऎसे व्यक्ति ईश्वर को सर्वाधिक प्रिय होते है। ऎसे में हमें इनकी सहायता कर पुण्य का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि सदैव दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे बढ़कर सेवा व श्रम करें। उन्होंने कहा कि अजमेर जिले में नेत्रहीन व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर है। उनकी जो भी समस्याएं है उनका समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर दृष्टिहीन व्यक्तियों ने केक काटकर श्री देवनानी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, श्री सीताराम शर्मा, श्री जय राम मीणा, श्री राजू धावा ,बड़ी संख्या में दृष्टिहीन व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में दृष्टिहीनों को कम्बल भी भेंट किए गए।

admin

Related Posts

थाने में दबंगई पड़ी भारी, पुलिस को धमकाने के आरोप में राजस्थान के मंत्री पर केस दर्ज

जयपुर  राजस्थान के एक मंत्री पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मंत्री पर पुलिसवालों से गाली-गलौज करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। मंत्री के इस करतूत का एक ऑडियो…

35 साल बाद फिर जुड़ेगा रेल लिंक, बालोतरा–पचपदरा रूट को हरी झंडी

बालोतरा राजस्थान में बालोतरा से पचपदरा को रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने बालोतरा से पचपदरा को जोड़ने वाली नई लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी