संतरी की भूमिका संदिग्ध, राजस्थान-दौसा में लालसोट थाने से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी फरार

दौसा.

दौसा के लालसोट थाने में जयपुर से लाए गए अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी, मनीष और अक्षय मीणा, पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात संतरी उन्हें पानी पिलाने गया था। पुलिस इन आरोपियों की तलाश और संतरी अजीत सिंह की भूमिका की जांच कर रही है। मामला 11 नवंबर का है।

बताया जा रहा है कि लालसोट इलाके की एक नाबालिग लड़की का कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए थे। बाद में दोनों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म मामले को लेकर पुलिस इन दो बदमाशों को जयपुर से डिटेल कर लालसोट थाने लेकर आई थी। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा के अनुसार शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात संतरी मनीष और अक्षय मीणा दोनों आरोपियों को पानी पिलाने गया था। उसी वक्त रात के लगभग 11:45 बजे के आसपास दोनों बदमाश सन्तरी को धक्का देकर लालसोट थाने से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस अभी तक दोनों की तलाश में जुटी है। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि बीती रात ही लालसोट थाना पुलिस महेश नगर से इन दोनों बदमाशों को पूछताछ के लिए लालसोट थाने लेकर आई थी। उनसे पूछताछ होनी थी, उससे पहले ही बीती रात पुलिस को गच्चा देकर फरार होने के बाद अब पुलिस लालसोट थाने पर तैनात संतरी अजीत सिंह की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

भारत सरकार का बड़ा अभियान: पांडुलिपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का काम जारी

जयपुर भारत सरकार ने इस वर्ष प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने का एक अभियान शुरू किया है. ‘ज्ञान भारतम मिशन' नाम के इस अभियान की शुरुआत 16 मार्च को की गई…

कोटा अस्पताल घटना: इलाज के दौरान बिगड़ी 5 महिलाओं की हालत, जांच के आदेश

कोटा कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूताओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को राज्य सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

लखनऊ की धीमी पिच पर आरसीबी की परीक्षा, हार से LSG लगभग बाहर!

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
लखनऊ की धीमी पिच पर आरसीबी की परीक्षा, हार से LSG लगभग बाहर!

पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, कूपर का शतक बेअसर

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, कूपर का शतक बेअसर